Pakistan News : भयानक वारदात से दहला पाकिस्तान, जानिये कैसे हुई परिवार के नौ लोगों की हत्या
Pakistan was horrified by the horrific incident, know how nine family members were killed
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 11:42 PM
पेशावर। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में बुधवार की सुबह हुई भयानक वारदात से पूरा प्रांत सहम गया। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी कर बुधवार को एक परिवार के नौ सदस्यों की हत्या कर दी।
हमलावरों ने तीन महिला और छह पुरुषों को मारी गोली
पुलिस ने बताया कि मलाकंड जिले की बटखेला तहसील में अज्ञात हमलावरों ने तीन महिलाओं और छह पुरुषों समेत एक ही परिवार के नौ सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।
अभी नहीं चला है हत्या के कारणों का पता, पुलिस तलाश रही है वजह
सूचना मिलने पर स्थानीय ‘लेवीज़’ बल मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बटखेला अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक, हत्या के कारण का फिलहाल पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#PakistanNews #killingninepeople #KhyberPakhtunkhwa