अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि पाकिस्तान, रूस, चीन और उत्तर कोरिया जैसे देश सक्रिय रूप से परमाणु परीक्षण कर रहे हैं, ऐसे में अमेरिका को भी अपने हथियारों का परीक्षण फिर से शुरू करना चाहिए। सीबीएस न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा - रूस और चीन परीक्षण कर रहे हैं, लेकिन वे इस पर बात नहीं करते। हम एक खुला समाज हैं, हमें इस पर खुलकर बात करनी पड़ती है क्योंकि हमारे यहाँ स्वतंत्र मीडिया है। Donald Trump
पाकिस्तान भी कर रहा है परीक्षण - ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप ने दावा किया कि पाकिस्तान भी परमाणु परीक्षण कर रहा है और ये परीक्षण ज़मीन के अंदर गुप्त रूप से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा - वे जमीन के नीचे परीक्षण करते हैं, जहाँ किसी को पता नहीं चलता। बस एक कंपन-सा महसूस होता है। वे कर रहे हैं, और हम नहीं। हमें भी करना होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका को यह पता नहीं कि “कौन-कौन से शक्तिशाली देश” परमाणु परीक्षण कर रहे हैं, लेकिन परीक्षण हो रहे हैं इसमें कोई संदेह नहीं। ट्रंप ने रूस द्वारा हाल ही में पोसाइडन अंडरवाटर ड्रोन जैसे उन्नत परमाणु सिस्टम के परीक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि अगर दूसरे देश आगे बढ़ रहे हैं, तो अमेरिका को पीछे नहीं रहना चाहिए। Donald Trump
उत्तर कोरिया लगातार परीक्षण कर रहा है। रूस ने तो साफ कहा है कि वे नए परीक्षण करेंगे। ऐसे में अमेरिका ही क्यों रुक जाए? साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास “किसी भी देश से ज्यादा परमाणु हथियार” हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से निरस्त्रीकरण पर बात की थी, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। हमारे पास दुनिया को 150 बार उड़ाने लायक हथियार हैं। रूस के पास बहुत हैं, चीन के पास भी काफी हैं। Donald Trump
यह भी पढ़े: रॉब जेटन: नीदरलैंड्स का युवा चेहरा जो लिख सकता है दुनिया का नया इतिहास
ऊर्जा सचिव ने दी सफाई
ट्रंप के बयान के बाद अमेरिका के ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने स्पष्ट किया कि फिलहाल जिन परीक्षणों की बात हो रही है, उनमें परमाणु विस्फोट शामिल नहीं होंगे। फॉक्स न्यूज को दिए बयान में उन्होंने कहा - ये सिस्टम टेस्ट हैं, जिन्हें हम ‘गैर-महत्वपूर्ण विस्फोट’ कहते हैं। इनका मकसद यह जांचना है कि हमारे हथियार सिस्टम सही तरह काम कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने जोड़ा कि इन परीक्षणों में “परमाणु हथियार के बाकी सभी हिस्सों की जांच” होगी ताकि भविष्य की तकनीकें पुराने हथियारों से बेहतर साबित हों। Donald Trump
