Pat Cummins : मां के कैंसर की बीमारी को सीने में दबाकर पिच पर उतरे कंगारू कप्तान
Pat Cummins: Kangaroo captain landed on the pitch by pressing his mother's cancer disease
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:12 PM
Pat Cummins : ऑस्ट्रेलिया और भारत का टेस्ट सीरीज (IND vs AUS) चल रहा है. कंगारू कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) दूसरा टेस्ट खेलने के बाद वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। वे अब तीसरा टेस्ट नहीं खेल सकेंगे। खबर है कि उनकी मां की तबीयत बेहद खराब चल रही है और एक बार फिर वे ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। कमिंस को मां की इस परेशानी के बारे में दिल्ली में हुए दूसरे टेस्ट से पहले जानकारी मिल गई थी। उनके साथी खिलाड़ियों के अलावा भारतीय स्टाफ ने भी उन्हें घर जाने की गुजारिश की। बावजूद इसके वे दूसरे टेस्ट में पूरे जोश-ओ-खरोश से उतरे। ऐसा करना किसी भी खिलाड़ी के लिए भी आसान नहीं है। आपको बता दें कि कमिंस का परिवार पिछले एक साल से इस तकलीफ़ का सामना कर रहा है हैं। उनकी मां मारिया को एक बार फिर से ब्रेस्ट कैंसर ने जकड़ लिया है।
India vs Australia 2nd test match
सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में शामिल पीटर हैंड्सकॉम्ब ने कहा कि आप नौकरी करें या व्यापार, आपका परिवार ही आपकी प्राथमिकता होना चाहिए। इसलिए जब भी ऐसा कोई मामला आता है, तो आपको सभी कामों के ऊपर परिवार को प्राथमिकता देते हुए घर जाना ही चाहिए, क्योंकि क्रिकेट तो हमेशा चलता रहेगा। मालूम हो कि पैट कमिंस जब स्कूल में थे, तब उनकी मां को पहली बार कैंसर ने जकड़ा था। पैट कमिंस का कहना है कि मां को लगभग 6 महीने तक कीमो और रेडिएशन थेरेपी से गुजरना पड़ा था। उनकी माँ समेत उनके परिवार ने काफी संघर्ष किया।
Pat Cummins : कैप्टन कमिंस करते रहते हैं समाज सेवा
पैट कमिंस को अपने माता-पिता से ही सामाजिक मूल्यों की शिक्षा मिली। वे एक दशक से आज भी प्रत्येक बुधवार को बेघरों को खाना खिलाने के कार्यक्रम में लगातार शामिल होते रहते हैं। पिछले कई साल कंगारू कप्तान कमिंस शादी के बंधन में बंधे और तब उनकी मां मारिया भी इसमें शामिल थीं। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में कमिंस को टेस्ट टीम के साथ-साथ वनडे टीम की कमान मिली है।