Pervez Musharraf- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत गंभीर, कई अंग हुए खराब
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:08 AM
Pervez Musharraf- पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ की हालत गंभीर है। 3 हफ्ते पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां लगातार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इनके परिवार वालों का कहना है कि इनके शरीर के कई अंग खराब हो चुके हैं, जिसकी वजह से इनकी रिकवरी की उम्मीद नहीं बची है। उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) लंबे समय से एमाइलॉयडॉसिस नामक बीमारी से जूझ रहे हैं।
कई बीमारियों के चलते अस्पताल में कराया गया था भर्ती -
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को दिल संबंधित बीमारी एवं अन्य कई बीमारियों के चलते दुबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। शरीर के कई अंग धीरे-धीरे खराब हो रहे हैं। जिसकी वजह से इनके रिकवरी की उम्मीद खत्म हो चुकी है।
परवेज मुशर्रफ साल 2001 से 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे। 7 सालों तक राष्ट्रपति के पद पर रह कर देश की सेवा करने से पहले, ये पाकिस्तान के आर्मी चीफ भी रह चुके हैं। कारगिल युद्ध के लिए परवेश मुशर्रफ (Pervez Musharraf) को ही जिम्मेदार बताया गया है। अब ये अस्पताल में भर्ती जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। परिवार वाले इनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।