विज्ञापन
Pakistan Petrol and Diesel Prices: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। पाकिस्तान सरकार हर शुक्रवार को कीमतों की समीक्षा करती है।

Petrol-Diesel Prices: ईरान संकट की वजह से भारत सहित दुनिया के कई देशों में पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं लेकिन पाकिस्तान में हालात बिल्कुल विपरीत हैं। सरकार ने पेट्रोल डीजल के दामों में कटौती का ऐलान किया है।
पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी है।
शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब पाकिस्तान में पेट्रोल की नई कीमत 403.78 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं हाई स्पीड डीजल (HSD) की कीमत 402.78 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। नई कीमतें आज 23 मई 2026 से लागू हो चुकी हैं।
यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों में कमी की गई है। पिछले हफ्ते भी पेट्रोल और डीजल 5 रुपये सस्ते हुए थे।
क्यों हुई कटौती
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। पाकिस्तान सरकार हर शुक्रवार को कीमतों की समीक्षा करती है। फिलहाल सरकार ने जनता को राहत देने का फैसला किया है। Petrol-Diesel Prices
पेट्रोल ज्यादातर कारों, बाइक और रिक्शे में इस्तेमाल होता है, जबकि डीजल ट्रक, बस और बड़े वाहनों में। कीमत कम होने से आम आदमी, छोटे व्यापारियों और परिवहन क्षेत्र को सीधा फायदा होगा।
पाकिस्तान में इससे पहले क्या हालात थे?
मार्च और अप्रैल में ईंधन के दाम बहुत तेजी से बढ़े थे। एक बार में 55 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी। अब थोड़ी राहत मिली है।
भारत में स्थिति:
दूसरी तरफ भारत में हाल ही में पेट्रोल-डीजल के दाम तीन बार बढ़े हैं। पिछले 10 दिनों में करीब 5 रुपये महंगे हुए हैं। Petrol-Diesel Prices
विज्ञापन