Islamabad PIMS Hospital Fire: घटना के वक्त नर्सरी में 16 नवजात बच्चे मौजूद थे। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इनमें से सिर्फ एक बच्चे को बचाया जा सका जबकि बाद की रिपोर्टों में 15 नवजातों की मौत की जानकारी सामने आई है।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। शहर के बड़े सरकारी अस्पताल पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) की नर्सरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग और धुएं ने उस वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया जहां नवजात बच्चे भर्ती थे। बताया जा रहा है कि, घटना के वक्त नर्सरी में 16 नवजात बच्चे मौजूद थे। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, इनमें से सिर्फ एक बच्चे को बचाया जा सका जबकि बाद की रिपोर्टों में 15 नवजातों की मौत की जानकारी सामने आई है। हादसे की खबर फैलते ही अस्पताल में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। खबर पर अपडेट जारी है...
विज्ञापन