
PM Justin Trudeau congratulated Narendra Modi
आपको बता दें कि कनाडा में खुद आंतरिक विवादों से जूझ रहे PM Justin Trudeau ने अब अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की बढ़ती हुई हैसियत को देखते हुए सुर बदल लिए हैं। नरेंद्र मोदी की अगुआई में एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। उन्होंने अपने शपथ ग्रहण के लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina) और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe ) को भी न्यौता भेजा है। दुनिया के कई देशों ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में उनकी जीत के लिए बधाई दी है ।अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को फोन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनावों में जीत पर बधाई दी । ऐसे में अब पीएम जस्टिन ट्रूडो के भी सुर बदल गए हैं। तीसरी बार एनडीए की नेतृत्व में सरकार बनने पर कनाडा के साथ जो रिश्तो में खटास आई थी और कनाडा जाने वाले भारतीय छात्रों और पंजाब के कई लोगों के लिए जो मुश्किलें पैदा हुई थी उम्मीद है कि उसमें कुछ सुधार हो सकेगा।
International News