
दिवाली के मौके पर भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती की नई झलक देखने को मिली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को फोन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिवाली की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने भी एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर इस बातचीत की पुष्टि की और ट्रंप के इस gesture के लिए आभार जताया। मोदी ने लिखा, “आपके फोन कॉल और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का धन्यवाद। यह प्रकाश पर्व हमारी दोनों महान लोकतांत्रिक राष्ट्रों को आशा की किरण बनकर विश्व को आलोकित करे। आतंकवाद के खिलाफ हम एकजुट होकर खड़े रहें। Modi-Trump Call
अमेरिका के वाइट हाउस में आयोजित दिवाली समारोह में ट्रंप ने स्वयं दीया जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी दौरान उन्होंने मंच से पीएम मोदी के साथ अपनी ताज़ा बातचीत का ज़िक्र किया और उन्हें “महान और सच्चा दोस्त” बताया। ट्रंप ने कहा, “मैं भारत के लोगों से बहुत प्यार करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के साथ हमारी बहुत अच्छी चर्चा हुई। हम दोनों देशों के बीच कुछ बेहतरीन व्यापारिक समझौतों पर काम कर रहे हैं। मोदी रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं और उन्होंने रूस से तेल की खरीद में भी कमी की है।
दिवाली कार्यक्रम में ट्रंप ने आगे कहा कि पीएम मोदी के साथ उनकी दोस्ती सालों में और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा, “मोदी जी एक महान व्यक्ति हैं। वे अपने देश के लिए बेहद समर्पित हैं और हमारे बीच गहरी आपसी समझ बनी है। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा भी इस अवसर पर मौजूद थे। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से भारतीय समुदाय को दी गई शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। Modi-Trump Call