ट्रंप की संरक्षणवादी आर्थिक नीति के खिलाफ अब उसके अपने सहयोगी देश खड़े हो रहे हैं। कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने फिलिस्तीन को मान्यता देने की घोषणा कर ट्रंप को सीधी चुनौती दे दी है। कार्नी के बयान के कुछ ही देर बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
