Pope Francis : दुनिया भर में ईसाईयों के सबसे बड़े धर्म गुरू पोप फ्रांसिस (Pope Francis) का 88 वर्ष की आयु में वेटिकन के कासा सांता मार्टा स्थित अपने निवास पर निधन हो गया है। उनके निधन से दुनिया भर में उनके अनुयाइयों में शोक की लहर दौड़ गर्ई है। वेटिकन सिटी (Vatican City) ने पोप फ्रांसिस के निधन की घोषणा की है।
दोनों फेफड़ों में न्यूमोनिया था
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही पोप फ्रांसिस अस्पताल से डिस्चार्ज होकर लौटे थे। 88 वर्ष की उम्र में पोप फ्रांसिस (Pope Francis ) का निधन हुआ है। वैटिकन ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि रोमन कैथोलिक चर्च (Roman Catholic Church) के पहले लैटिन अमेरिकी पोप फ्रांसिस (Pope Francis ) का निधन हो गया है। उनके दोनों फेफड़ों में न्यूमोनिया था, जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वह लंबे समय तक अस्पताल में थे और हाल में ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे वेटिकन समाचार के मुताबिक, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते दिन ईस्टर (Easter) के अवसर पर लंबे समय के बाद वे लोगों के सामने आए थे।
पोप फ्रांसिस (Pope Francis ) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। लगभग एक महीने तक अस्पताल में इलाज कराने के बाद पोप 24 मार्च को अपने निवास स्थान कासा सांता मार्टा लौटे थे। अस्पताल (Hospital) से लौटने पर उन्होंने बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर जमा हुए लोगों को आशीर्वाद दिया था। सार्वजनिक रूप से पोप को देखने के बाद लोग काफी खुश दिखे थे । Pope Francis :