एशिया कप से पहले बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी ने मचाई सनसनी
भारत
चेतना मंच
02 Sep 2025 02:27 PM
Predictions of Baba Venga : 2025 का यह साल प्राकृतिक आपदाओं और वैश्विक घटनाओं के चलते पहले ही चिंता का विषय बना हुआ है। अब दुनिया के चर्चित भविष्यवक्ताओं बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की नई भविष्यवाणी ने लोगों में एक नई सनसनी पैदा कर दी है। उनके अनुसार, इस साल एशिया क्रिकेट कप या अन्य बड़े खेल आयोजनों के दौरान ऐसा घटित हो सकता है, जो अब तक किसी ने नहीं देखा।
कौन हैं ये भविष्यवक्ता
बुल्गारिया की नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा अपनी अद्भुत अंतरदृष्टि के लिए जानी जाती थीं। उनका कहना था कि वे दूर भविष्य की घटनाओं को भांप सकती थीं। वहीं, एथोस सलोमे, जिन्हें जीवित नास्त्रेदमस भी कहा जाता है, ने कई बार भविष्यवाणियों में सटीक अनुमान लगाए हैं, जो समय के साथ सच साबित हुए।
खेल आयोजन के दौरान एलियंस का लाइव सामना
बाबा वेंगा और सलोमे की भविष्यवाणी के अनुसार, 2025 में मानव जाति का पहली बार एलियन जीवन से आमना-सामना हो सकता है। यह घटना एशिया क्रिकेट कप, ओलंपिक या फीफा विश्व कप के दौरान घटित होने की संभावना है। अरबों दर्शक जब इन आयोजनों को टीवी या आॅनलाइन देखेंगे, उसी समय एलियंस को लाइव देखा जा सकेगा, जो यह प्रमाण देगा कि ब्रह्मांड में हम अकेले नहीं हैं।
स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे यूएफओ
बाबा वेंगा के मुताबिक, इस बार केवल धुंधले यूएफओ नहीं दिखाई देंगे बल्कि एलियंस स्पष्ट रूप से नजर आएंगे। सलोमे का कहना है कि दुनिया की कई सरकारें और वैज्ञानिक संस्थान इस वर्ष यूएफओ और एलियंस से जुड़ी खोजों की जानकारी सार्वजनिक कर सकते हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर कौतुहल बढ़ेगा।
अमेरिका की संभावित घोषणा
सलोमे की भविष्यवाणी के अनुसार, अमेरिका सरकार इस साल अपनी यूएफओ फाइलें और एलियंस से संबंधित जानकारियां सार्वजनिक कर सकती है, जो अब तक गोपनीय रखी गई थीं। यह खुलासा विज्ञान, धर्म और दर्शन के दृष्टिकोण को चुनौती देगा और मानव जाति को ब्रह्मांड में अपने स्थान पर नया दृष्टिकोण अपनाने के लिए मजबूर करेगा। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, यह रहस्योद्घाटन किसी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के साथ होगा। क्रिकेट टूनार्मेंट, ओलंपिक या फीफा विश्व कप जैसे आयोजन अरबों दर्शकों को जोड़ते हैं। अगर इस दौरान मानव जाति पहली बार एलियंस को स्पष्ट रूप से देख पाती है, तो यह घटना वैश्विक चेतना और सोच पर गहरा असर डालेगी।