Professional Cuddler- ये शख्स लोगों को गले लगाकर दूर करता है स्ट्रेस, एक घंटे का चार्ज करता है इतने रुपए
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:09 PM
Professional Cuddler- अगर आप सबने संजय दत्त की फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस देखी होगी तो आपको 'जादू की झप्पी' जरूर याद होगी। फिल्म में अक्सर संजय दत्त परेशान लोगों को जादू की झप्पी देते नजर आते थे।क्या आप जानते हैं, जादू की झप्पी यानी किसी को प्यार से गले लगाना, इमोशनली किसी को बहुत बड़ा सपोर्ट देना होता है। जो लोग बेहद परेशान हो या बेहद चिंतित हो उनके स्ट्रेस लेवल को कम करने में जादू की झप्पी बहुत ही मददगार साबित होती है।
अगर हम अपनी निजी जिंदगी की बात करें तो खुशी के मौके पर या गम के मौके पर अपने इमोशन का इजहार करने के लिए हम एक दूसरे के गले लगते हैं। खासतौर पर जब मन बेहद परेशान होता है तो हमें एक ऐसे शख्स की जरूरत होती है, जो हमें प्यार से गले लगा ले और हम अपनी सारी परेशानी और उदासी भूल जाए।
अब अगर बात करें मेडिकल टर्म की तो गले लगाना सिर्फ शिकवे गिले को दूर करने का एक जरिया नहीं है बल्कि इससे कई बीमारियां भी दूर होती है। सामान्य भाषा में कहें तो गले लगाने के कई फायदे हैं। यूं तो गले लगाना बेहद लाभदायक है, परंतु अगर हम कहें कि एक ऐसा शख्स है, जो गले लगाने की प्रक्रिया को अपना बिजनेस बना लिया है, और इससे लाखों रुपए कमा रहा है, तो इस बात पर यकीन करना शायद मुश्किल होगा। परंतु यह बात पूरी तरह से सच है।
प्रोफेशनल डॉक्टर, इंजीनियर की ही तरह प्रोफेशनल कडलर (Professional Cuddler) भी होते हैं। इसी प्रोफेशनल कडलर (Professional Cuddler) की भूमिका निभा रहे हैं यूके के रहने वाले 30 वर्षीय ट्रेवर हूटन (Travor Hooton)। ये परेशान और दुखी लोगों के मन को शांत करने के लिए उन्हें गले लगाते हैं और इसके लिए प्रति घंटे के हिसाब से पैसे चार्ज करते हैं। ये यूके के ब्रिस्टल शहर के रहने वाले हैं। प्रोफेशनल कडलर के रूप में जाने जाने वाले ट्रैवर के काम को कडल थेरेपी के नाम से जाना जाता है। 1 घंटे की कडल थेरेपी देने के लिए ये 75 डॉलर यानी लगभग ₹7000 चार्ज करते हैं।
किसी को कडल थेरेपी देना आसान नहीं होता है। यह हर शख्स के बस की बात नहीं होती है। किसी को कडल थेरेपी देना मतलब भावनात्मक सहारा देना होता है। इसके लिए आपके स्पर्श में वह क्षमता होनी चाहिए, जिससे जब आप किसी को गले लगाए तो उसके दुख को खुद भी महसूस कर सके। और सामने वाला शख्स पाने दुख को भूल सके। हूटन दुखी और परेशान लोगों को भावनात्मक सपोर्ट देने के लिए उन्हें गले लगा कर सुकून देने की कोशिश करते हैं।