
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान ने विपक्षी नेतृत्व में बड़े फेरबदल का ऐलान किया है। नेशनल असेंबली में महमूद अचकजई और सीनेट में आजम खान स्वाति को विपक्ष के नेता के रूप में चुना गया है। पीटीआई महासचिव सलमान अकरम राजा ने इस फैसले की पुष्टि की। Pakistan News
एआरवाई न्यूज के अनुसार, इमरान खान का यह निर्णय नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता, संसदीय नेता और उप संसदीय नेता के पदों के रिक्त होने के बाद आया। पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने 9 मई को हुई दंगों की घटनाओं में दोषी ठहराए जाने के बाद कई पीटीआई सांसदों को अयोग्य घोषित कर दिया था।
नेशनल असेंबली और सीनेट में विपक्षी नेतृत्व के कई पद खाली हो गए हैं, क्योंकि उमर अयूब और शिबली फराज समेत कई पीटीआई सांसदों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। इसमें जरताज गुल, राय हैदर अली, हामिद रजा, राय हसन नवाज, अंसार इकबाल, जुनैद अफजल साही और मोहम्मद मुर्तजा इकबाल भी शामिल हैं। फैसलाबाद की आतंकवाद-रोधी अदालत (एटीसी) ने 9 मई के दंगों के मामलों में पीटीआई के कई नेताओं को कड़ी सजा सुनाई है। उमर अयूब, जरताज गुल और शिबली फराज को 10 साल की जेल दी गई, जबकि पूर्व नेता फवाद चौधरी, जैन कुरैशी और ख्याल कास्त्रो को आरोपों से बरी किया गया। वहीं, जूनैद अफजल साही को तीन साल और एसआईसी प्रमुख हामिद रजा को 10 साल की जेल की सजा सुनाई गई।
अन्य दोषी नेताओं में राय हसन नवाज, राय मुर्तजा इकबाल, चौधरी बिलाल इजाज, फारुख आगा, फरखुंदा कोकब, कंवल शौजाब, मोहम्मद अहमद चट्ठा, चौधरी आसिफ अली, शकील अहमद खान नियाजी, सरदार अजीमुल्ला खान, मेहर मोहम्मद जावेद और मुहम्मद अंसार इकबाल शामिल हैं। Pakistan News