जब पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर कतर के शेख को लेने हवाई अड्डे पहुंचे
Qatar Amir Al Thani
भारत
चेतना मंच
18 Feb 2025 10:04 PM
Qatar Amir Al Thani : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर कतर के अमीर शेख अल-थानी भारत यात्रा पर पहुंचे हैं। काफी समय से उनके भारत दौरे का इंतजार था। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी 10 साल बाद भारत के दौरे पर आए हैं। निश्चित ही उनकी यह यात्रा दोनों देशों को एक दूसरे को समझने और निवेश के लिहाज से काफी मायने रखता है। कतर के शेख अल थानी की दो दिवसीय भारत यात्रा दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूती देने के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। देखना यह होगा कि इस दौरे में दोनों देशों के बीच क्या क्या करार होता है। शेख तमीम की इस यात्रा से भारत और कतर के व्यापारिक व रणनीतिक संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है। भारत, कतर से बड़ी मात्रा में एलएनजी आयात करता है, और दोनों देशों के बीच ऊर्जा और निवेश को लेकर कई समझौते हो सकते हैं।
पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पहुंचे
भारत के प्रधानमंत्री मोदी कतर के अमीर शेख अल थानी के भारत आगमन पर उनकी आगवानी में प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पहुंचे और उनका स्वागत किया। अल-थानी दुनियाभर के सबसे अमीर देशों के नेता हैं। उनकी संपत्ित का आंकड़ा सुनकर आप वाकई हैरान रह जाएंगे। अल-थानी 3000 करोड़ के यॉच, 100 कमरों के सोने के महल और 500 गाड़ियों की पार्किंग समेत अकूत संपत्ित के मालिक हैं। इतनी बड़ी धन सम्पदा के मालिक होने के साथ ही अल थानी काफी सुलझे हुए हैं। इस अमीर शेख के स्वागत में पीएम मोदी ने हवाई अड्डे पहुंचकर उनका जोरदार स्वागत किया।
कतर के शेख अल थानी दूसरी बार आए हैं भारत
सबसे पहले कतर के शेख अल थानी 2015 में भारत आए थे उसके बाद दूसरी बार वे अब आए हैं। उनकी यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और निवेश में सहयोग को मजबूत करने पर आपस में चर्चा करने और उसे मुकम्मल जामा पहनाने को लेकर काफी अहम है। प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से शेख तमीम बिन हमद अल थानी का स्वागत किया, उससे साफ दिखाई देता है कि दोनों देशों के बीच संबंध काफी अहम हैं। भारत यात्रा के दौरान वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई गणमान्य शख्सियतों से मुलाकात कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों पर फोकस करते हुए कहा कि उनका रिश्ता 'दोस्ती, विश्वास और आपसी सम्मान' पर टिका है। इस दो दिवसीय यात्रा में निवेश पर विशेष जोर दिया जाएगा।
शेख अल थानी के पास क्या है
शेख तमीम अपने पिता शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के सिंहासन छोड़ने के बाद 2013 में कतर के शासक बने। कतर के अमीर दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक के शासक हैं, क्योंकि कतर के पास काफी मात्रा में प्राकृतिक गैस और तेल भंडार हैं। शेख तमीम की निजी संपत्ित करीब 20,000 करोड़ रुपये (2.4 अरब डॉलर) आंकी गई है। उनके शाही परिवार अल-थानी की कुल संपत्ति करीब 27 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा मानी जाती है। शेख तमीम अपनी शानदार लाइफस्टाइल के लिए काफी मशहूर हैं। वह तमाम लग्जरी संपत्ति और कीमती चीजों के मालिक हैं। शेख तमीम और उनकी फैमिली दोहा के शानदार रॉयल पैलेस में रहती है, इस महल को सोने से सजाया गया है. यहां पर 15 महल और 500 से ज्यादा कारों के लिए पार्किंग की सुविधा दी गई है। 2019 में उन्होंने ओमान में एक शाही महल बनवाया। यह देखने में दोहा के रॉयल पैलेस से कम नहीं है। शेख तमीम महज राजनीति और बिजनेस तक सीमित नहीं हैं, वह खेल जगत में भी एक बड़ी शख्सियत हैं. उन्होंने साल 2004 में कतर स्पोर्ट्स इन्वेस्टमेंट (दरक) की स्थापना की। 2011 में दरक ने फ्रांस के फेमस फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन को खरीदा। 2023 में दरक ने पुर्तगाल के रउ ब्रागा क्लब में 21.7% हिस्सेदारी खरीदी।