विज्ञापन
Ras Laffan Complex Explosion: भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में पुष्टि की कि कतर में हुए हादसे में 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।

Qatar Gas Plant Explosion: कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में एक फैक्ट्री में हुए धमाके में 13 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 12 भारतीय हैं। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी पुष्टि की है।
कतर में आठ लाख से ज्यादा भारतीय कामगार रहते हैं। वहां रह रहे भारतीय हर साल 1.3 से 1.9 अरब डॉलर कमाकर भारत भेजते हैं।
भारतीय दूतावास ने क्या कहा?
भारतीय दूतावास ने सोमवार एक्स पर लिखा, "कतर के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रविवार रात रास लाफान में हुई घटना में दुर्भाग्य से 12 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है। हम शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। कतर के अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की है कि इस घटना में घायल हुए सभी लोग स्थिर स्थिति में हैं और उन्हें उचित चिकित्सा उपचार मिल रहा है।"
इसने आगे लिखा, "हमारा दूतावास कतरी अधिकारियों के साथ मिलकर इस घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। इसमें यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि मृतकों के शव जल्द से जल्द भारत भेजे जाएं।"
रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी
रास लाफ़ान इंडस्ट्रियल सिटी कतर का एक इंडस्ट्रियल हब है जो दोहा से 80 किलोमीटर (50 मील) उत्तर में स्थित है। इसका मैनेजमेंट कतरएनर्जी करती है। रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी, लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) और गैस-टू-लिक्विड (GTL) के प्रोडक्शन के लिए कतर की मुख्य जगह है। यहां ORYX GTL और Pearl GTL प्लांट, कतरएनर्जी LNG प्लांट, डॉल्फिन गैस प्रोसेसिंग प्लांट, लाफान रिफाइनरी और रास लाफान A, B और C इंटीग्रेटेड वॉटर, पावर प्लांट जैसे कई प्लांट मौजूद हैं। रास लाफान पोर्ट दुनिया का सबसे बड़ा कृत्रिम बंदरगाह है और इसमें दुनिया की सबसे बड़ी LNG एक्सपोर्ट सुविधा है, जो हर साल 15 मिलियन टन लिक्विड एक्सपोर्ट करने में सक्षम है। यह सिटी कतरी अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है और इसमें यहां करीब 1.15 लाख लोग काम करते हैं।
विज्ञापन