
बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा में एक घर पर आधी रात हुई छापेमारी के दौरान कम से कम पांच बलोच छात्रों के कथित रूप से जबरन उठाए जाने की घटनाओं ने इलाके में भय और आक्रोश फैला दिया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आतंकवाद निरोधी विभाग (CTD) और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI ) के अधिकारी तड़के लगभग 3:30 बजे एस्सा नगरी इलाके में स्थित एक घर में दाखिल हुए और वहां से पांच छात्रों को अपने साथ ले गए। Balochistan News
द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अगवा किए गए छात्रों में मोहम्मद यासीन (17), शबीक (18), कदीर अहमद (18), कदीर लल्ला (17) और अकरम तकसीर (16) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, ये सभी छात्र अलग-अलग स्कूलों और एफएससी/मैट्रिक कक्षाओं में अध्ययनरत हैं और सभी का संबंध तुरबत, केच जिले से है।
बलूच यकजेहती समिति (BYC) ने इस घटना की पुष्टि करते हुए छात्रों की तत्काल रिहाई की मांग की है। बीवाईसी ने बताया कि इससे पहले, बुधवार रात को गोलिमार चौक से संगठन के सक्रिय सदस्य नजर मरी को हिरासत में लिया गया था और तब से उसका कोई पता नहीं है। इसी तरह, पाकिस्तानी सेना ने 21 अगस्त को यासीन के बेटे अजमल और अवारन के झाओ इलाके से इब्राहिम के बेटे मीरान को भी कथित रूप से अगवा किया था।
BYC ने कहा है कि इस तरह की लगातार अगवा घटनाओं से बलोचों में गहरा आक्रोश फैल रहा है और समूह ने मानवाधिकार संगठनों, मीडिया तथा अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की अपील की है। फिलहाल, पाकिस्तानी अधिकारियों ने छात्रों के अगवा किए जाने संबंधी आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। Balochistan News