Rape case : श्रीलंका का क्रिकेटर दुष्कर्म के आरोप में ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार
Sri Lankan cricketer arrested in Australia for rape
भारत
RP Raghuvanshi
06 Nov 2022 04:15 PM
Sydney : सिडनी। श्रीलंका क्रिकेट टीम के एक आलराउन्डर खिलाड़ी दानुष्का गुणातिलका पर ऑस्ट्रेलिया में दुष्कर्म का आरोप लगा है। सिडनी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गुणतिलका टी-20 विश्व कप टीम में शामिल थे। श्रीलंकाई टीम पांच नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में अपना आखिरी मैच खेली थी। गुणतिलका की गिरफ्तारी के बाद श्रीलंका के शेष खिलाड़ी उनके बिना ही श्रीलंका रवाना हो गए हैं।
Rape case :
ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ यात्रा करने वाले गुणतिलका चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि, आधिकारिक रूप से अशीन बंडारा से रिप्लेस होने के बावजूद वह टीम के साथ जुड़े हुए थे। गुणतिलका हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण टीम से बाहर हुए थे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने श्रीलंका के लिए 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें नामीबिया के खिलाफ 2022 टी-20 विश्व कप का मुकाबला भी शामिल है। इस मैच में लंकाई टीम को हार मिली थी।
Rape case :
गुणतिलका 2018 में भी इसी तरह की घटना में फंसे थे। तब श्रीलंकाई क्रिकेट ने उन्हें कदाचार के लिए निलंबित कर दिया था। पुलिस ने श्रीलंका में नार्वे की एक महिला द्वारा लगाए गए कथित दुष्कर्म के मामले में गुणतिलका और उनके दोस्त से पूछताछ की थी। हालांकि, पुलिस ने तब गुणतिलका की संलिप्तता को खारिज कर दिया था। पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था, लेकिन उनके को दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था।