
आज का युग सूचना का युग है, जहाँ हर पल दुनिया में नए घटनाक्रम घटित हो रहे हैं। पहले लोग खबरों के लिए महंगे अख़बार या देर से आने वाले टीवी समाचारों पर निर्भर रहते थे, लेकिन अब समय और सटीकता की मांग बढ़ गई है। चेतना मंच आपको देता है हर खबर, तुरंत, भरोसेमंद और शुद्ध हिंदी में। राजनीति की हलचल हो, आर्थिक बदलाव, समाजिक मुद्दे या अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ—हर अपडेट आपको मिलती है सटीक, साफ और स्पष्ट रूप में, ताकि आप हमेशा जानकारी में सबसे आगे रहें। International News
इजराइल कैबिनेट ने गाजा में हमास के साथ युद्धविराम समझौते के पहले चरण को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में मिस्र में हुई परोक्ष वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने इस योजना पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैबिनेट की मंजूरी दिलाकर देश को भरोसे में लिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने आश्वासन दिया है कि गाजा में बंदी बनाए गए सभी इज़राइली नागरिक अगले सप्ताह की शुरुआत में रिहा कर दिए जाएंगे। International News
सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट की मंजूरी के बावजूद स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सेना को लड़ाई रोकने का आदेश दिया है। शुक्रवार सुबह इज़राइली युद्धक विमानों ने दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर पर जोरदार हवाई हमले किए। वहीं, समझौते की घोषणा वाले दिन गाजा पट्टी में कम से कम 37 लोग मारे गए। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उम्मीद है कि यह समझौता रक्तपात को रोकने में मदद करेगा।
सभी बंधकों की रिहाई।
इज़राइली सेना की सहमति पर सीमित वापसी।
कुछ फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई।
हमास के वरिष्ठ नेता ओसामा हमदान ने कहा कि बंधकों की रिहाई के लिए गाजा में युद्ध की औपचारिक समाप्ति की घोषणा जरूरी है। इज़राइली सूत्रों के अनुसार, रिहाई के लिए फिलिस्तीनी कैदियों की सूची पर अभी बातचीत जारी है।
अमेरिका ने इस योजना के सफल कार्यान्वयन के लिए मध्य पूर्व में मिस्र, कतर, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात के सैनिकों के साथ लगभग 200 अमेरिकी सैनिक तैनात किए हैं। अमेरिकी सेना इज़राइल में समन्वय केंद्र भी स्थापित करेगी।
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि शेष बंधक अगले सोमवार या मंगलवार को गाजा से रिहा किए जाएंगे। वह स्वयं गाजा का दौरा करने पर भी विचार कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के आपातकालीन राहत समन्वयक ने बताया कि लगभग 1,70,000 मीट्रिक टन खाद्य सामग्री, दवाइयाँ और अन्य राहत सामग्री गाजा भेजने के लिए तैयार है।
मध्य गाजा में रहने वाले फिलिस्तीनी नागरिकों ने इस समझौते का स्वागत किया। विस्थापित अला अल-मधौन ने कहा, “हम खुश हैं कि अपने घर लौटेंगे, पुनर्निर्माण करेंगे, और बच्चे अपने स्कूल जाएंगे। शांति से जीवन जी पाएंगे।” राफाह स्थित अल-मवासी में लोगों ने जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि गोलियों की आवाज़ सुनते-सुनते कान थक चुके थे, अब अपने घर लौटकर सुखी जीवन बिताएंगे, भले ही मलबे पर ही क्यों न हो। गाजा के नागरिक सुरक्षा विभाग ने लोगों से कहा कि इज़राइली बलों की आधिकारिक वापसी की पुष्टि तक सावधान रहें और जहां हैं वहीं रहें।
फिलहाल, शुक्रवार सुबह दक्षिणी गाजा के खान यूनिस शहर के केंद्र में तोपखाने और हवाई हमलों की आवाज़ें सुनाई दीं। शहर के ऊपर ड्रोन उड़ान भरते रहे और गोलों के फटने से आसमान में शोर गूँजता रहा। अमेरिका के टेनेसी राज्य में ग्रामीण इलाके की पहाड़ियों में स्थित सैन्य गोला-बारूद संयंत्र में मंगलवार सुबह भयानक विस्फोट हुआ। इस हादसे में 19 लोग लापता हैं और अधिकारियों का कहना है कि उनकी जीवित रहने की संभावना नगण्य है। हम्फ्रीज़ काउंटी के शेरिफ क्रिस डेविस ने बताया कि सेना को गोला-बारूद की आपूर्ति करने वाली कंपनी एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम्स के परिसर में हुए विस्फोट की गूंज पूरे इलाके में महसूस की गई।
एबीसी न्यूज और ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने अभी तक किसी भी मृतक की संख्या की पुष्टि नहीं की है। सभी लापता कर्मचारियों की तलाश जारी है, लेकिन शेरिफ के अनुसार उनके जीवित रहने की संभावना अत्यंत कम है। विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 7:45 बजे हुआ। आसपास के निवासियों ने बताया कि उन्होंने मीलों दूर से धमाके की आवाज सुनी। शेरिफ ने कहा कि संयंत्र की एक इमारत पूरी तरह जलकर राख हो चुकी है। International News
एक्यूरेट एनर्जेटिक सिस्टम्स की वेबसाइट के अनुसार, यह कंपनी नैशविले से लगभग 97 किलोमीटर दूर बक्सनॉर्ट क्षेत्र की पहाड़ियों में फैले आठ इमारतों वाले प्रतिष्ठान में विस्फोटक बनाती और उनका परीक्षण करती है। अमेरिकी सेना संघ के अनुसार, इस कंपनी के ग्राहक अमेरिकी रक्षा विभाग और होमलैंड सुरक्षा विभाग हैं। International News
टेनेसी के गवर्नर बिल ली ने कहा कि वह इस "दुखद घटना" पर नजर बनाए हुए हैं। हम्फ्रीज़ काउंटी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता ग्रे कोलियर ने बताया कि अब कोई और खतरा नहीं है और घटनास्थल पर स्थिति नियंत्रण में है। International News
मैकएवेन के मेयर ब्रैड रैचफोर्ड ने इसे अपने समुदाय के लिए "एक बड़ी त्रासदी" बताया। शेरिफ डेविस ने कहा कि अल्कोहल, तंबाकू, आग्नेयास्त्र और विस्फोटक ब्यूरो, होमलैंड सुरक्षा और टेनेसी ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी हर संभव तरीके से जांच में सहयोग कर रही है। International News
अमेरिका में सरकारी शटडाउन का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को शटडाउन के 10वें दिन चार हजार से अधिक संघीय कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के नोटिस भेजे गए। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने पुष्टि की कि छंटनी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, कैपिटल हिल में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन पार्टियों के बीच गतिरोध जारी है। गुरुवार को शटडाउन खत्म करने के प्रयास सीनेट में असफल रहे। International News
एबीसी न्यूज के अनुसार, हाउस स्पीकर माइक जॉनसन ने कहा कि शटडाउन के दौरान सदन में कोई नया विधेयक पारित नहीं कराया जाएगा। इस बीच ट्रंप प्रशासन ने स्वीकार किया है कि संघीय एजेंसियों ने कर्मचारियों की संख्या में कमी (आरआईएफ) के नोटिस जारी करना शुरू कर दिया है। International News
अमेरिकन फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट एम्प्लॉइज (एएफजीई) और एएफएल-सीआईओ ने शटडाउन के खिलाफ संयुक्त मुकदमा दायर किया है। उनके अनुसार प्रबंधन एवं बजट कार्यालय ने सात संघीय एजेंसियों के 4,000 से अधिक कर्मचारियों को छंटनी के नोटिस भेजे हैं। वित्त मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग और शिक्षा विभाग ने सबसे अधिक नोटिस जारी किए।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा कि शटडाउन के दौरान संघीय कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू हो गई है। इससे पहले व्हाइट हाउस के प्रबंधन एवं बजट कार्यालय (ओएमबी) के निदेशक रस वॉट ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, "आरआईएफ की प्रक्रिया शुरू हो गई है।" ट्रंप ने इस स्थिति के लिए डेमोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराया।
सीनेट विनियोजन समिति की अध्यक्ष और रिपब्लिकन सीनेटर सुसान कॉलिन्स ने ओएमबी निदेशक के इस फैसले की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, "मैं कर्मचारियों के खिलाफ इस कदम का पूरी तरह विरोध करती हूं। ऐसे निर्णय पूरे देश में परिवारों के लिए गंभीर नुकसान का कारण बन सकते हैं। International News
एएफजीई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवरेट केली ने कहा, "संघीय कर्मचारी राजनीतिक और व्यक्तिगत लाभ के लिए मोहरे के रूप में इस्तेमाल किए जाने से थक चुके हैं। अब कांग्रेस को अपना काम करना होगा। हमारे 93 वर्षों के इतिहास में कई राष्ट्रपति आए और गए, लेकिन किसी ने भी शटडाउन के दौरान कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला। International News
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में शुक्रवार रात आतंक का ऐसा साया गिरा कि पुलिस प्रशिक्षण केंद्र रक्तरंजित हो उठा। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने रुक-रुक कर पांच विस्फोटों के साथ हमला किया, और इसके बाद तीन घंटे तक भीषण गोलीबारी जारी रही। इस हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हुई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। टीटीपी ने हमले की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है। International News
पुलिस और सुरक्षा बलों के सूत्रों ने बताया कि सात से आठ heavily armed हमलावर रात लगभग आठ बजे प्रशिक्षण केंद्र के मुख्य द्वार से घुसे। प्रवेश के तुरंत बाद उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। हमलावरों ने रॉकेट लॉन्चर और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे सुरक्षा बलों के लिए स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई। International News
तुरंत बख्तरबंद वाहन, विशेष इकाइयां और अल-बुराक बल के जवानों को भेजा गया। सुरक्षा बलों ने परिसर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हमलावरों को घेर लिया। सदर थाना के एसएचओ आफताब के अनुसार, तीन घंटे तक चली गोलीबारी में तीन हमलावर ढेर कर दिए गए। स्थानीय लोग भी तेज धमाकों की आवाज सुनने की पुष्टि कर रहे हैं। पहला विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतें हिल गईं। हमले के समय पूर्व मुख्यमंत्री अली अमीन खान पेशावर से डेरा इस्माइल खान लौट रहे थे। विस्फोटों की आवाज से उनके काफिले में भी भय का माहौल बन गया। International News
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कम से कम पांच पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला मुख्यालय अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक अब तक सात मृतक लाए जा चुके हैं, जबकि 11 अन्य का इलाज चल रहा है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। कार्यवाहक सीनेट अध्यक्ष सैयदाल खान ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे आतंकवाद की सबसे निंदनीय घटना बताया। International News
पाकिस्तान से अलगाव की मांग कर रही सशस्त्र बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने रणनीतिक मोड़ लेते हुए ज़मरान क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना को रसद पहुंचाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। बीएलए ने चेतावनी दी है कि अगर कोई स्थानीय निवासी इस आदेश की अवहेलना करता है, तो उसके परिणामों के लिए वह खुद जिम्मेदार होगा।
बलोच लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जैंद बलोच ने बताया कि उनके लड़ाकों ने कुल्लवाह, ज़मरान और बिलिडा में पाकिस्तानी सेना और उनके आपूर्ति वाहनों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि कुल्लवाह के दुंदर इलाके में रिमोट कंट्रोल आईईडी हमले में तीन पाकिस्तानी जवान मारे गए।
बिलिडा में सेना के कथित "मौत दस्ते" के सदस्य दादिन पुत्र यालान को उसके घर पर हमला कर मार गिराया गया। वहीं ज़मरान के सबुनी इलाके में रसद ले जा रहे एक वाहन को रिमोट कंट्रोल आईईडी से उड़ा दिया गया। प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि ज़मरान में कुछ निजी वाहन मालिक पाकिस्तानी सेना को रसद पहुंचा रहे हैं, जिसे बीएलए गंभीर अपराध मानता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लड़ाके इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। International News
बीएलए का लक्ष्य बलोच लोगों के लिए स्वतंत्र राज्य की स्थापना करना है। इसके तहत यह संगठन चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर काम कर रहे चीनी नागरिकों को भी निशाना बनाता रहा है। बीएलए का दावा है कि पाकिस्तानी सरकार बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों जैसे गैस, कोयला और खनिज का शोषण करती है। बीएलए अन्य बलोच समूहों जैसे बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) और बलोचिस्तान रिपब्लिकन आर्मी (बीआरए) के साथ मिलकर काम करता है।
बलूचिस्तान में विद्रोह और हिंसा का इतिहास कई दशकों पुराना है, जिसमें क्षेत्रीय स्वतंत्रता और प्राकृतिक संसाधनों पर नियंत्रण के मुद्दे हमेशा प्रमुख रहे हैं। बीएलए और अन्य बलोच समूह इस संघर्ष में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। International News