विज्ञापन
खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े संकट के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने पिछले वर्ष से हिरासत में रखे गए 10 भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया है।

Tehran/New Delhi News : खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े संकट के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने पिछले वर्ष से हिरासत में रखे गए 10 भारतीय नाविकों को रिहा कर दिया है। यह रिहाई भारत की लगातार कूटनीतिक कोशिशों और शांत वार्ता के बाद संभव हो सकी। भारतीय डायरेक्टरेट जनरल आॅफ शिपिंग के अनुसार, ये सभी नाविक एमवी हार्बर फीनिक्स नामक तेल टैंकर पर तैनात थे, जिसे जुलाई 2025 में ईरान के जास्क पोर्ट के पास रोका गया था। इसके बाद जहाज के चालक दल को हिरासत में ले लिया गया था।
Tehran/New Delhi News
रिपोर्टों के मुताबिक, यह टैंकर पलाऊ ध्वज वाला एक आयल वेसल है। ईरानी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अक्सर खाड़ी क्षेत्र में ऐसे जहाजों को रोके जाने की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिन पर अवैध ईंधन ढुलाई का संदेह होता है। हालांकि इस मामले में हिरासत की सटीक वजह सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं की गई थी।
Tehran/New Delhi News
भारत सरकार ने इस पूरे मामले में सार्वजनिक बयानबाजी से दूरी बनाए रखी और शांत कूटनीति के जरिए समाधान की दिशा में काम किया। माना जा रहा है कि इसी रणनीति के चलते नाविकों की सुरक्षित रिहाई संभव हो पाई। इस पूरे घटनाक्रम को विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कूटनीतिक सक्रियता और भारत की संतुलित पश्चिम एशिया नीति की एक महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
इस बीच, नाविकों की भारत वापसी की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद उन्हें जल्द स्वदेश लाए जाने की उम्मीद है।
Tehran/New Delhi News
विज्ञापन