
नीदरलैंड्स की राजनीति इस वक्त एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ी है। 38 वर्षीय रॉब जेटन (Rob Jetten) न केवल देश के सबसे युवा बल्कि पहले खुले तौर पर समलैंगिक प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। डच सेंट्रिस्ट पार्टी D66 की कमान संभालने वाले जेटन ने हालिया आम चुनाव में शानदार जीत दर्ज करते हुए एंटी-इमिग्रेशन राजनीति को करारा जवाब दिया है। Rob Jetten
रॉब जेटन का राजनीतिक सफर उम्मीद और सकारात्मकता की मिसाल है। कभी देश की पांचवें स्थान पर रहने वाली D66 पार्टी को उन्होंने कुछ ही वर्षों में शीर्ष पर पहुंचा दिया। उनका चुनावी अभियान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के नारे “Yes, We Can” से प्रेरित था। जेटन ने इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए अपने चुनावी स्लोगन में कहा – “यह संभव है। उन्होंने प्रचार के दौरान विरोधी गीर्ट विल्डर्स की उस राजनीति को चुनौती दी जो इमिग्रेशन और इस्लाम-विरोध पर केंद्रित थी। जेटन ने कहा - हमने साबित किया कि अगर आप अपने देश के लिए एक सकारात्मक संदेश लेकर चलें, तो नफरत फैलाने वाली पॉपुलिस्ट ताकतों को भी हराया जा सकता है। Rob Jetten
जीत के बाद पत्रकारों से बातचीत में जेटन ने कहा- यह सिर्फ D66 की जीत नहीं, बल्कि नीदरलैंड्स के लिए एक नई शुरुआत है। हमने लोगों को उम्मीद दी है कि राजनीति केवल डर या नकारात्मकता पर नहीं, बल्कि भरोसे और सहयोग पर भी टिक सकती है।” उन्होंने आगे कहा कि वे चाहते हैं कि नीदरलैंड्स फिर से यूरोप के केंद्र में एक सशक्त और प्रगतिशील भूमिका निभाए, क्योंकि “यूरोपीय एकजुटता के बिना कोई भी देश मजबूत नहीं हो सकता। Rob Jetten
रॉब जेटन का जन्म दक्षिण-पूर्वी नीदरलैंड्स के उडेन शहर में हुआ। उन्होंने रैडबाउड यूनिवर्सिटी, नाइमेगन से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पढ़ाई की। बचपन में वे फुटबॉल और एथलेटिक्स के शौकीन थे। उनके माता-पिता दोनों शिक्षक थे। जेटन कहते हैं - मैं हमेशा चाहता था कि दुनिया को थोड़ा बेहतर बना सकूं। पहले सोचा था किसी समुद्र तट पर अपना रेस्टोरेंट खोलूंगा, लेकिन किस्मत ने राजनीति की राह दिखा दी। अब मुझे लगता है, मेरे पास नीदरलैंड्स की सबसे खूबसूरत नौकरी है। राजनीति की तरह रॉब जेटन की निजी ज़िंदगी भी खुलेपन और आत्मविश्वास की मिसाल है। वे अर्जेंटीना के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी निकोलस कीनन से सगाई कर चुके हैं और दोनों अगले साल स्पेन में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। Rob Jetten