
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में एक बड़ा मोड़ आया है। रूसी सेना ने यूक्रेन के कुर्स्क क्षेत्र के सबसे बड़े शहर सुदजा पर कब्जा कर लिया है। यह यूक्रेन के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इस कब्जे को लेकर रूस और यूक्रेन की सेनाओं के बीच भीषण लड़ाई हुई। इससे पहले रूसी रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की थी कि उसके सैनिकों ने सुदजा के उत्तर और उत्तर-पश्चिम में चार गांवों पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया है।