
Sealpak Foods : यदि आप बाजार से सीलपैक खाद्य पदार्थ लेने के शौकिन हैं तो जरा सावधान हो जाएं। क्योंकि बाजार में मौजूद सीलबंद पैकेट के खाद्य पदार्थ में कुछ भी ऐसा निकल सकता है, जिसे देखकर आप चौंक सकते हैं। खास बात यह है इन सीलबंद फूड को पकाने से पहले आपको सावधानी भी बरतनी होगी।
जी हां, ऐसा ही कुछ हुआ मिशीगन की एंबर वारिक के साथ। मिशीगन कीकी एंबर वॉरिक ने बाजार से ऑर्गेनिक पालक खरीदा और घर ले आई। उन्होंने बताया कि जब मेरी बेटी ने घर में रखा पालक देखा तो वह चीख पड़ी। मैं दौड़कर गई तो देखा कि पालक के सील पैक के अंदर पालक के साथ एक जिंदा मेंढक भी था।
वॉरिक ने कहा शुक्र है कि ये मेंढक पकाए जाने से पहले हमने देख लिया। मैं मेंढ़क नहीं खाना चाहती थी। वॉरिक पैकेट को लेकर गुस्से में स्टोर पर पहुंची और स्टोर ने माफी मांगकर पैसे वापस कर दिए। स्टोर ने कहा हमने मेंढक को बाहर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा - ये प्रोडक्ट खेतों से हमारे स्टोर में भेजे जाते हैं और इस तरह की गलती वहीं से हुई है।
वहीं अर्थबाउंड फार्म्स की मूल कंपनी टेलर फार्म्स ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कंपनी ने एक बयान में कहा, "हम खेद व्यक्त करने के लिए अपने ग्राहक से सीधे संपर्क में हैं।" "खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता अनुभव हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं और हम देख रहे हैं कि यह कैसे हुआ और भविष्य में इसे कैसे रोका जा सकता है।" Sealpak Foods