शेयर बाजार में मंगलवार बना ‘मनीवार’, इन 10 स्टॉक्स ने मचाया धमाल
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:16 AM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:16 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगातार नए टैरिफ लगाए जाने की धमकी और कार्रवाई के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। बाजार की ओपनिंग ही दमदार रही और सेंसेक्स-निफ्टी ने रफ्तार पकड़ ली। फार्मा और विदेशी फिल्मों पर अमेरिका द्वारा 100% टैरिफ लगाने के ऐलान के बावजूद निवेशकों में उत्साह साफ नजर आया। Share Market
सेंसेक्स-निफ्टी में जबरदस्त उछाल
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को अपने पिछले बंद स्तर 80,364.94 के मुकाबले 80,541.77 पर खुला और कुछ ही देर में करीब 300 अंकों की छलांग लगाकर 80,677.82 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी इंडेक्स 24,634.90 से उछलकर 24,691.95 पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 24,720.40 तक पहुंच गया।
बाजार में ग्रीन जोन का दबदबा
शुरुआत में ही 430 से अधिक कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले जबकि 256 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 76 शेयरों ने फ्लैट शुरुआत की। टाटा ग्रुप की कंपनियों जैसे टाइटन और टीसीएस सहित कई बड़े नामों के शेयरों में तेजी रही।
ये 10 स्टॉक्स बने तेजी के अगुवा
तेजी के इस माहौल में कुछ स्टॉक्स ने रॉकेट जैसी उड़ान भरी। शुरुआती कारोबार में जो 10 स्टॉक्स सबसे ज्यादा चमके उनमें शामिल हैं।
वहीं कुछ स्टॉक्स ने शुरुआती कारोबार में लाल निशान में शुरुआत की। SBI लाइफ इंश्योरेंस, टाटा मोटर्स, SBI, टेक महिंद्रा और डॉ. रेड्डीज लैब्स शुरुआती नुकसान वाले शेयरों में शामिल रहे। Share Market