Sri Lanka News : विश्व बैंक श्रीलंका को देगा 70 करोड़ डॉलर का कर्ज
World Bank will give loan of $700 million to Sri Lanka
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:41 PM
कोलंबो। विश्व बैंक ने आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को उबरने के लिए 70 करोड़ डॉलर का कर्ज स्वीकृत किया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से मार्च में करार होने के बाद यह सबसे बड़ी आर्थिक मदद है। श्रीलंका इस समय अपने सबसे बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है।
बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है श्रीलंका
देश की अर्थव्यवस्था में 2022 में सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी। आर्थिक मुश्किलों ने लोगों को पूरे देश में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर कर दिया था। इस कारण श्रीलंका के शक्तिशाली राजपक्षे परिवार को राजनीति से बाहर होना पड़ा था। विश्व बैंक ने बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबरने के लिए 70 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी है। इसमें से 50 करोड़ डॉलर बजटीय सहयोग के लिए, जबकि 20 करोड़ डॉलर सामाजिक सुरक्षा के लिए स्वीकृत किये गये हैं।
आईएमएफ ने मार्च में मंजूर की थी तीन अरब डॉलर की मदद
मार्च में आईएमएफ से 2.9 अरब डॉलर की विस्तारित निधि सुविधा (ईएफएफ) प्रदान करने का समझौता होने के बाद श्रीलंका के लिए यह सबसे बड़ी आर्थिक मदद है। मुद्रा कोष ने मार्च में श्रीलंका को आर्थिक संकट से उबारने में मदद के लिए तीन अरब डॉलर के राहत पैकेज को मंजूरी दी थी।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#srilanka #imf