देश/विदेश - ट्विटर प्रमुख एलन मास्क (Twitter Head Elon Musk) ने मंगलवार को खुलासा किया कि अमेरिकी सरकार ने कनाडाई अधिकारियों व पत्रकारों समेत 2.5 लाख ट्विटर खातों को निलंबित (Suspension) करने की मांग की थी।
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ने 'ट्विटर फाइल्स' के नवीनतम दौर को शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया है, इस खबर को पत्रकार मैट टैबी ने सार्वजनिक किया है। खुद एलन मस्क ने भी ट्वीट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। एलन मस्क ने ट्वीट में लिखा है कि -"अमेरिकी गवर्नमेंट एजेंसी ने पत्रकारों और कनाडियन ऑफिसर की ऑफिशियल टि्वटर हैंडल के साथ 2.5 अकाउंट को सस्पेंड करने की मांग की है।"
अमेरिका क्यों सस्पेंड करवाना चाहता था टि्वटर अकाउंट -
फॉक्स न्यूज के रिपोर्ट के मुताबिक पत्रकार मैट टैबी ने ट्विटर पर अमेरिकी सरकार के बढ़ते दबाव का खुलासा किया जिससे ट्विटर पर रूसी दखल को कम किया जा सके और अमेरिकी कांग्रेस के साथ मिलकर काम किया जा सके। टैबी ने अपने ट्वीट में कहा कि अमेरिकी सरकार के दबाव में ट्विटर के लगभग ढाई लाख अकाउंट को बंद (Suspension of twitter accounts) कर दिया था। इसमें से कुछ अकाउंट पत्रकारों से जुड़े हुए थे।
Twitter Account Suspension:-
सस्पेंड हुए अकाउंट में कुछ अकाउंट कोरोना महामारी की उत्पत्ति पर सवाल उठाने वाले और 2 या इससे अधिक चीनी राजनयिकों के अकाउंट को फॉलो करने वाले थे। टैबी ने खुलासा किया है कि अमेरिकी विदेश खुफिया की एजेंसी ग्लोबल इंगेजमेंट सेंटर ने संदिग्ध अकाउंट की एक सूची को मीडिया में दिया था। इन अकाउंट के बारे में यह आशंका जाहिर की गई थी कि यह या तो रूसी लोगों के हो सकते हैं या प्रॉक्सी अकाउंट्स हो सकते हैं। इन अकाउंट्स का इस्तेमाल कोरोना वायरस को एक जैव हथियार के रूप में वर्णित करने, वुहान संस्थान में किए गए शोध और वायरस की उपस्थिति के लिए सीआईए को जिम्मेदार ठहराने जैसे मानदंडों के आधार पर किया गया था।