
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को आतंक का एक और खौफनाक मंजर सामने आया, जब संदिग्ध आतंकवादियों ने तीन पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर बेखौफ होकर मौके से फरार हो गए और पुलिसकर्मियों के हथियार भी अपने साथ ले गए। Hindi News
‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, घटना कुर्रम कबायली जिले के अलीजई इलाके में हुई। पुलिसकर्मी उस समय पाराचिनार जा रहे थे, जब घात लगाए बैठे आतंकवादियों ने उनके वाहन को निशाना बनाया। पहले हथगोला फेंका गया और फिर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं, जिससे तीनों जवान मौके पर ढेर हो गए। पुलिस के प्रारंभिक बयान के अनुसार, हमलावर मारे गए पुलिसकर्मियों के हथियार लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर रात तक हमलावरों का कोई पता नहीं चल सका।
हमले के बीच ही प्रांतीय प्रशासन ने बाजौर जिले में दो दिन से लागू कर्फ्यू में ढील दे दी। ढील मिलते ही खर्क, इनायत कल्ले, सिद्दीकाबाद और नवगई बाजार में चहल-पहल लौट आई। लोग आवश्यक सामान की खरीदारी के लिए घरों से निकले और मुख्य सड़कों पर यातायात सामान्य हो गया। Hindi News