iPhone और Samsung की छुट्टी? आ रहा है Tesla का धांसू 5G स्मार्टफोन!
भारत
चेतना मंच
27 Aug 2025 11:28 AM
इलेक्ट्रिक गाड़ियों और फ्यूचर टेक्नोलॉजी के लिए मशहूर एलन मस्क की कंपनी Tesla अब एक नए सेक्टर में कदम रखने जा रही है और वो है स्मार्टफोन इंडस्ट्री। सोशल मीडिया पर इन दिनों Tesla के पहले 5G स्मार्टफोन को लेकर जबरदस्त चर्चा है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही अपना प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर सकती है। अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो यह Apple, Samsung और Google जैसी दिग्गज कंपनियों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। Tesla 5G Smartphone
क्या खास होगा Tesla के पहले स्मार्टफोन में?
Tesla हमेशा से ऐसे प्रोडक्ट्स बनाती रही है जो टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल को एक साथ जोड़ते हैं। ठीक उसी सोच के साथ कंपनी अपना पहला स्मार्टफोन भी डिजाइन कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन खासतौर पर प्रीमियम यूजर्स के लिए होगा जिन्हें हाई परफॉर्मेंस और फ्यूचरिस्टिक फीचर्स की तलाश रहती है।
दमदार हार्डवेयर और सुपरफास्ट परफॉर्मेंस
इस स्मार्टफोन में एक कस्टम फ्लैगशिप चिपसेट इस्तेमाल किया जा सकता है, जो हाई स्पीड और एफिशिएंसी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देगा। अगर RAM की बात करें तो 16GB रहेगा जबकि इसका Storage 512GB रहेगा। यह कॉन्फिगरेशन हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और प्रोफेशनल यूज के लिए शानदार साबित हो सकता है।
जबरदस्त डिस्प्ले और कैमरा सेटअप
फोन में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इससे यूजर्स को स्मूद विजुअल्स, बेहतर गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव मिलेगा।
रियर कैमरा: 108MP प्राइमरी सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस
फ्रंट कैमरा: 40MP का हाई-क्वालिटी सेल्फी कैमरा
बैटरी और चार्जिंग: फुल पॉवर ऑन
Tesla फोन में 5000mAh की बैटरी हो सकती है जो 100W अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। साथ ही इसमें Tesla OS हो सकता है, जो स्मार्टफोन को Tesla कारों के साथ डायरेक्टली कनेक्ट करेगा। कार की बैटरी, लॉक/अनलॉक, क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स फोन से कंट्रोल किए जा सकेंगे।
कब और कितने में आएगा यह फोन?
हालांकि, अभी तक Tesla की ओर से आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सूत्रों के अनुसार इस फोन की कीमत करीब $1,099 (लगभग ₹90,000) हो सकती है। सबसे पहले इसे नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद एशिया और भारत में भी इसकी एंट्री हो सकती है। Tesla का स्मार्टफोन अगर वाकई मार्केट में आता है तो यह टेक इंडस्ट्री में एक बड़ी हलचल ला सकता है। एलन मस्क की ब्रांड वैल्यू और Tesla की इनोवेशन पर पकड़ को देखते हुए यह डिवाइस प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट का गेमचेंजर बन सकता है। Tesla 5G Smartphone