अब भारतीयों के लिए बिना वीजा थाईलैंड जाना हुआ मुमकिन, जानें कितने दिन रह सकेंगे
भारतीय पर्यटकों
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:21 AM
Thailand Visa Free News : थाईलैंड की यात्रा करने की इच्छा रखने वाले भारतीयों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। थाईलैंड के एक सरकारी अधिकारी के अनुसार, अगले महीने से जो लोग थाईलैंड की यात्रा करेंगे, उन्हें यहां रहने के लिए किसी वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवल भारत के ही नहीं बल्कि ताइवान से आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह एक अच्छी खबर है।
भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उठाया कदम
थाईलैंड ऐसा कदम इसलिए उठा रहा है ताकि वह ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को अपने देश बुला सके। हर साल भारत से हजारों पर्यटक थाईलैंड की यात्रा करते हैं। इस साल लगभग 1.2 मिलियन यानी करीब 12 लाख भारतीय पर्यटकों ने थाईलैंड की यात्रा की है।
थाईलैंड के सरकारी अधिकारी ने क्या कहा
थाई सरकार के प्रवक्ता चाई वाचरोन्के ने एक बयान में कहा है कि अगले महीने से मई 2024 तक भारत से थाईलैंड आने वाले किसी भी पर्यटक को वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनके अनुसार, थाईलैंड में भारतीय 30 दिन बिना वीजा के रह पाएंगे। केवल भारत हीं नहीं बल्कि थाईलैंड यह बदलाव ताइवान से आने वाले पर्यटकों के साथ भी करने वाला है।
यह पहली बार नहीं है कि ऐसा हुआ है बल्कि इससे पहले सितंबर में थाईलैंड ने चीन से आने वाले पर्यटकों के लिए वीजा की आवश्यकता को खत्म कर दिया था और अब भारत और ताइवान के लिए ऐसा करने वाला है। बता दें कि मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद भारत चौथा ऐसा देश है जहां से सबसे ज्यादा पर्यटक थाईलैंड की यात्रा करते हैं।
ऐसे कदम क्यों उठा रहा है थाईलैंड
गौर करने वाले बात यह है कि कोरोना के कारण थाईलैंड के पर्यटन पर काफी असर पड़ा है और इससे देश को काफी नुकसान हुआ है। कोरोना के बीत जाने के बाद भी थाईलैंड की धीमी अर्थव्यवस्था में कोई तेजी नहीं देखी गई है, ऐसे में सरकार इस तरह के कदम उठाकर देश में ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को बुलाने की कोशिश करने जा रही है।
वहीं मौजूदा सरकारी आंकड़ों की अगर माने तो जनवरी से 29 अक्टूबर तक थाईलैंड में 22 मिलियन (2.2 करोड़) पर्यटक आए थे, जिससे 927.5 बिलियन बाथ या $25.67 बिलियन यानी ₹2.13 लाख करोड़ की आय हुई है। आने वाले कुछ महीनों में थाईलैंड का यह लक्ष्य कि वह 28 मिलियन (2.8 करोड़) पर्यटकों को अपने यहां आकर्षित कर सके ताकि धीमी अर्थव्यवस्था को विकास के पथ पर वापस लाया जा सके।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।