
हमास की दरिंदगी[/caption]
इजराइल पर चौतरफ़ा हमला करते हुए इन वहशी दरिंदों ने किसी को भी नहीं बख्शा। इजराइल पर हमास ने एक साथ जमीन, आसमान और पानी तीनों जगह से हमला किया। जिससे इजराइल को संभलने का मौका ही नहीं मिल सका। जो भी रास्ते में आया, उसे ये अपना शिकार बनाते रहे।
इनके निशाने पर इजराइल की सेना ही नहीं थी। इन्होंने सैनिकों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया। इन शैतानों ने किसी पर भी रहम नहीं खाया। पुरुषों को तो छोड़िए, इन्होंने महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों तक को भी नहीं बख्शा। बल्कि महिलाओं के प्रति ये कुछ ज्यादा ही हैवानियत दिखाते नजर आए।
इन्होंने महिलाओं और बच्चियों को निर्वस्त्र कर घसीटा, उनकी हत्या की। इसके अलावा कई लोगों को ये बंधक बना कर ले गए। इनकी बर्बरता की तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं। इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने सम्बोधन में भी इसका जिक्र किया।