रोहित शर्मा का धमाकेदार शतक, भारत ने तीसरे वनडे में आस्ट्रेलिया को हराया
भारत
चेतना मंच
25 Oct 2025 04:02 PM
टीम इंडिया ने तीसरे वनडे मुकाबले में आस्ट्रेलिया को हराकर शानदार अंदाज में समापन किया। कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से तूफान मचाते हुए शानदार शतक जड़ा और इस जीत को यादगार बना दिया। तीसरे वनडे में पहले खेलते हुए आस्ट्रेलिया ने 236 रन बनाए। जिसके जवाब में भारत की ओर से रोहित शर्मा ने शानदार 121 रन बनाए और उनका साथ देते हुए विराट कोहली ने नाबाद 74 रन बनाकर यह मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। Third ODI Match :
रोहित का रिकॉर्ड ब्रेकिंग प्रदर्शन
रोहित शर्मा ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। इस शतक के साथ उन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी का नया रिकॉर्ड बना दिया। रोहित ने अपनी लय में खेलते हुए हर आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाज की जमकर खबर ली और दर्शकों को क्रिकेट का क्लासिक शो दिखाया।
सीरीज का अंत जीत के साथ
भारत ने तीसरे वनडे में धाकड़ प्रदर्शन करते हुए आॅस्ट्रेलिया को पराजित किया। टीम के गेंदबाजों ने शुरूआती ओवरों से ही दबाव बनाया, जबकि रोहित के शतक ने जीत को सुनिश्चित कर दिया। यह मुकाबला भारत के लिए सिर्फ जीत नहीं, बल्कि विश्व कप से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने वाला पल साबित हुआ। मैच के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि हमने पिछले कुछ मैचों से अपनी लय वापस पाई है। टीम का संयोजन शानदार है और हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहा है। विराट कोहली ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 74 रनों की नाबाद पारी खेली और भारत की जीत के भागीदार बने।