
भारतीय मूल के पीयूष गुप्ता इसी महीने यानि कि मार्च 2025 में रिटायर हो रहे हैं। पीयूष गुप्ता सिंगापुर के सबसे बड़े क्षेत्रीय बैंक डीबीएस ग्रुप के CEO हैं। भारतीय मूल के किसी भी व्यक्ति को शायद ही हर महीने इतनी बड़ी सैलरी मिलती हो जितनी सैलरी पीयूष गुप्ता को मिलती है। सिंगापुर के डीबीएस बैंक के CEO के तौर पर वर्ष-2024 में पीयूष गुप्ता को 17.58 मिलियन सिंगापुर डॉलर सैलरी मिली है। पीयूष गुप्ता को मिली इस सैलरी की भारतीय मुद्रा में बात करें तो यह सैलरी एक अरब 14 करोड़ 94 लाख 17 हजार 135 रूपए (1,14,94,17,135 रूपए) होती है। इस सैलरी को प्रति माह मिलने वाली सैलरी में कैलकुलेट करें तो पीयूष गुप्ता को हर महीने 9 करोड़ 57 लाख 84 हजार 750 रूपए की सैलरी मिलती है। इतनी बड़ी सैलरी पाने वाले पीयूष गुप्ता इसी महीने (मार्च 2025) में रिटायर हो जाएंगे।
आपको यह भी बता दें कि पीयूष गुप्ता के CEO रहते हुए सिंगापुर के सबसे बड़े बैंक डीबीएस ग्रुप ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। पीयूष गुप्ता की देखरेख में बृहस्पतिवार को बैंक की सालाना रिपोर्ट जारी की गयी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पीयूष गुप्ता की अगुवाई में बैंक बहुत ही बेहतरीन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2024 में बैंक का साल का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत बढक़र 11.4 अरब सिंगापुर डॉलर (एसजीडी) हो गया, जिसमें इक्विटी पर रिटर्न (आरओई) 18 प्रतिशत रहा। डीबीएस ने रिपोर्ट में कहा कि बैंक के शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन के साथ-साथ इसकी बेहतर प्रौद्योगिकी लचीलापन के परिणामस्वरूप पिछले वर्ष की तुलना में बोर्ड द्वारा हाई स्कोरकार्ड मूल्यांकन किया गया।
Piyush Gupta :एक रिपोर्ट में कहा गया कि साल 2023 में पीयूष गुप्ता का वेतन 27 प्रतिशत घटाकर 11.2 मिलियन सिंगापुर डॉलर कर दिया गया। 2022 के 15.4 मिलियन सिंगापुर डॉलर भुगतान की तुलना में, उनका 2024 का वेतन 14 प्रतिशत बढ़ा। उनके 2024 पैकेज का बड़ा हिस्सा 9.36 मिलियन सिंगापुर डॉलर के विलंबित पुरस्कार से आया, जिसका भुगतान ज्यादातर शेयरों में किया जाना था। बाकी राशि 6.65 मिलियन सिंगापुर डॉलर का नकद बोनस, 1.5 मिलियन सिंगापुर डॉलर का मूल वेतन और क्लब, कार और ड्राइवर लाभ सहित 80,533 सिंगापुर डॉलर के बाकी भुगतानों से बनी थी। Piyush Gupta :