न्यूयॉर्क के नाइट क्लब में ताबड़तोड़ गोलीबारी में तीन की मौत, नौ घायल
भारत
RP Raghuvanshi
18 Aug 2025 04:06 PM
भारत
RP Raghuvanshi
18 Aug 2025 04:06 PM
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रविवार को एक नाइट क्लब गोलियों की आवाज़ों से दहल उठा। ब्रुकलिन के क्राउन हाइट्स इलाके स्थित ‘टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज’ में हुए इस खूनी खेल में 19 वर्षीय युवक समेत तीन लोगों की जान चली गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि चार हथियारबंद हमलावरों ने दर्जनों गोलियां चलाईं और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। Hindi News
गैंगवार की आशंका, चार शार्प शूटर फरार
एबीसी न्यूज के अनुसार, न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की आयुक्त जेसिका टिश ने रविवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस फुटेज की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के सहयोग से संदिग्ध हत्यारों की पहचान करने की कोशिश की गई है। मृतकों में 35 वर्षीय जैमेल चाइल्ड्स, 27 वर्षीय अमादौ डायलो और 19 वर्षीय मार्विन सेंट लुइस शामिल हैं। टिश ने कहा कि यह गोलीबारी गैंगवार का नतीजा भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि लगभग चार बंदूकधारियों ने नाइट क्लब के अंदर गोलीबारी की। बंदूकधारी शॉर्प शूटर बताए गए हैं।
पुलिस आयुक्त जेसिका टिश के अनुसार, गोलीबारी की यह घटना रविवार तड़के 3:27 बजे ब्रुकलिन के क्राउन हाइट्स इलाके में स्थित टेस्ट ऑफ द सिटी लाउंज के अंदर हुई। घटना के समय क्लब में भीड़ थी। टिश ने बताया कि मौके से कम से कम 42 कारतूस के खोल बरामद किए हैं। यह 9 मि.मी. और .45 कैलिबर हथियारों के है। टिश ने बताया कि गोलीबारी में प्रयुक्त एक बंदूक बेडफोर्ड एवेन्यू और ईस्टर्न पार्क-वे के आसपास से बरामद की गई है।
न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए जनता से मदद मांगी है। उन्होंने कहा घटना के समय क्लब में मौजूद लोग पुलिस की मदद करें। अपराधियों के हुलिया के बारे में बताएं। पुलिस आयुक्त टिश ने कहा कि यह घटना निश्चिततौर पर भयावह है। बावजूद इसके 10 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इस साल गोलीबारी के शिकार लोगों की संख्या में लगभग 22 प्रतिशत की गिरावट आई है। Hindi News