ट्रंप का हमला: ज़ेलेंस्की ने 20 गुना बड़े दुश्मन से बेवजह छेड़ा युद्ध
Donald Trump :
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:49 AM
Donald Trump : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर यूक्रेन युद्ध को लेकर वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की की तीखी आलोचना की है। हालिया रूसी हमले में यूक्रेन के सूमी शहर में 35 लोगों की मौत के बाद ट्रंप ने ज़ेलेंस्की को पुतिन और जो बाइडेन के साथ ‘लाखों मौतों’ का जिम्मेदार ठहराया।
ट्रंप (Donald Trump) ने ज़ेलेंस्की की रणनीति को बताया आत्मघाती
अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में ट्रंप (Donald Trump) ने कहा, “मान लीजिए पुतिन पहले नंबर पर हैं, बाइडेन जिन्हें नहीं पता था वो क्या कर रहे हैं, दूसरे पर, और ज़ेलेंस्की… इन तीनों की वजह से लाखों लोग मारे गए।”
उन्होंने ज़ेलेंस्की की युद्ध नीति पर सवाल उठाते हुए कहा, “आप अपने से 20 गुना बड़े शत्रु से युद्ध शुरू नहीं करते। आपको पहले यह तय करना चाहिए कि आप युद्ध जीत भी सकते हैं या नहीं।”
यूक्रेन के खनिज संसाधनों पर भी नजर
ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि युद्ध विराम के लिए बातचीत संभव है, लेकिन इसके लिए शर्तें तय होनी चाहिए। उन्होंने इशारा किया कि अमेरिका की यूक्रेन में दिलचस्पी केवल रणनीतिक ही नहीं, बल्कि संसाधनों तक पहुंच की भी है। उन्होंने कहा कि कीव के साथ किसी समझौते में यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अमेरिका को यूक्रेन के खनिज संसाधनों तक पहुंच मिले।
ट्रंप (Donald Trump) ने बाइडेन पर भी साधा निशाना
पूर्व राष्ट्रपति ने जो बाइडेन को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने बाइडेन पर यह आरोप लगाया कि उन्होंने युद्ध की स्थिति को समझे बिना फैसले लिए और अमेरिका को अनावश्यक रूप से एक संघर्ष में धकेल दिया।
डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब यूक्रेन लगातार रूसी हमलों का सामना कर रहा है, और पश्चिमी देशों से समर्थन की उम्मीद लगाए बैठा है। ट्रंप पहले भी यूक्रेन को सैन्य सहायता दिए जाने का विरोध कर चुके हैं और इसे अमेरिकी संसाधनों की बर्बादी बताते रहे हैं।Donald Trump :