अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, कनाडा के साथ सभी ट्रेड वार्ता बंद
भारत
RP Raghuvanshi
24 Oct 2025 11:47 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कनाडा के साथ सभी व्यापार वार्ताओं को बंद करने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप का आरोप है कि कनाडा के एक टीवी चैनल ने अमेरिका के टैरिफ का विरोध करने वाला विज्ञापन चलाया जिससे अमेरिकी अदालतों के फैसलों पर असर डालने की कोशिश की जा रही। इस फैसले से दोनों पड़ोसी देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। Donald Trump
सामने आई बड़ी वजह
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कनाडा के रोनाल्ड रीगन फाउंडेशन ने $75,000 का एक विज्ञापन प्रकाशित किया, जिसमें अमेरिका के टैरिफ को गलत और नेगेटिव रूप में पेश किया गया। ट्रंप का कहना है कि यह विज्ञापन अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट और अन्य न्यायिक फैसलों में हस्तक्षेप करने का प्रयास था। उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए टैरिफ बेहद जरूरी हैं।
ट्रंप का यह कदम ऐसे समय में आया है जब कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा था कि अमेरिका के टैरिफ के कारण वह अपने देश के एक्सपोर्ट को दोगुना करने के प्रयास में हैं। ट्रंप के इस फैसले से दोनों देशों के बीच पहले से जारी व्यापारिक तनाव और गहरा सकता है। ट्रंप ने पहले भी कहा था कि यदि वह दोबारा सत्ता में आते हैं, तो कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बना देंगे। इस बयान पर कनाडा के प्रधानमंत्री और जनता दोनों की नाखुशी जाहिर हुई थी, और इसे लेकर कनाडा में हुए आम चुनाव में राजनीतिक लाभ भी हुआ। ट्रंप के इस कदम से न केवल दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते प्रभावित होंगे बल्कि वैश्विक बाजार में भी हलचल मचने की संभावना है। Donald Trump