इन दिनों हवा में बतियाने लगे हैं Donald Trump! फिर ले लिया बड़ा फैसला
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:13 AM
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और 2024 के रिपब्लिकन प्रेसीडेंशियल कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दुनिया को चौंकाते हुए नए टैरिफ बम का ऐलान किया है। उन्होंने फार्मा, फर्नीचर, किचन कैबिनेट और भारी ट्रकों के आयात पर भारी टैक्स लगाने की घोषणा की है। ये टैरिफ 1 अक्टूबर से लागू होंगे और इसका असर न सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा बल्कि दुनियाभर के एक्सपोर्टर्स खासकर भारत, चीन और यूरोपियन देशों पर भी दिखाई देगा। Trump Tariff
फार्मा सेक्टर सबसे बड़ी चपेट में
ट्रंप ने घोषणा की है कि दवाओं के आयात पर 100% तक का टैरिफ लगाया जाएगा। अमेरिका ने 2024 में लगभग 233 अरब डॉलर की दवाएं और औषधीय उत्पाद आयात किए थे। अब इन पर अतिरिक्त शुल्क लगने से हेल्थकेयर खर्च में तेज उछाल आने की आशंका जताई जा रही है। इस कदम से न केवल मेडिकेयर और मेडिकेड जैसी सरकारी योजनाएं प्रभावित होंगी बल्कि आम अमेरिकी नागरिकों के लिए दवाइयां खरीदना और भी महंगा हो सकता है।
फर्नीचर और कैबिनेट पर भी टैक्स का वार
फर्नीचर पर 30% टैरिफ, किचन कैबिनेट और बाथरूम वैनिटी पर 50% टैरिफ। ट्रंप ने आरोप लगाया कि विदेशी कंपनियां अमेरिकी बाजार को सस्ते फर्नीचर से पाट रही हैं जिससे घरेलू उद्योग को नुकसान हो रहा है। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इससे घर बनाने की लागत और अधिक बढ़ेगी ऐसे वक्त में जब अमेरिका पहले से ही आवास संकट और महंगे ब्याज दरों से जूझ रहा है।
हैवी ट्रकों पर 25% टैक्स
ट्रंप ने भारी ट्रकों और उनके पुर्जों पर 25% का टैरिफ लगाने का फैसला किया है। उनका कहना है कि यह कदम पीटरबिल्ट, केनवर्थ, फ्रेटलाइनर, मैक ट्रक्स जैसी अमेरिकी कंपनियों को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए जरूरी है। हालांकि इससे ट्रकिंग इंडस्ट्री में लागत बढ़ने की आशंका है जो पहले ही महंगे फ्यूल और सप्लाई चेन लागत से जूझ रही है।
अमेरिका में महंगाई पहले से ही बढ़ी हुई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में पिछले 12 महीनों में 2.9% की बढ़ोतरी हुई है, जो अप्रैल की 2.3% वार्षिक दर से अधिक है यानी जब ट्रंप ने पहली बार इंपोर्ट टैक्स का बड़ा सेट लागू किया था। लेबर डिपार्टमेंट के अनुसार, अप्रैल से अब तक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 42,000 नौकरियों की कटौती, कंस्ट्रक्शन सेक्टर में 8,000 जॉब्स कम हुई हैं। इसके बावजूद ट्रंप का दावा है कि अमेरिका में कोई महंगाई नहीं है और हमें अविश्वसनीय सफलता मिल रही है।
डॉमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा या राजनीतिक रणनीति?
ट्रंप का कहना है कि इन टैरिफ का उद्देश्य अमेरिकी कंपनियों को डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्रेरित करना है। उनके अनुसार, जो विदेशी कंपनियां अमेरिका में प्लांट लगाएंगी, उन्हें इन टैरिफ से छूट मिलेगी। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह रणनीति अमेरिकी उपभोक्ताओं पर कीमतों का बोझ डाल सकती है और चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल हो रही है। Trump Tariff