Twitter 'वर्क फ्रॉम होम' को लेकर एलन का यूटर्न, सुनाया नया फरमान
Twitter
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:20 AM
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:20 AM
Twitter: ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने अब कर्मचारियों को एक और नया फरमान सुनाया है। इसके तहत उन्होंने कंपनी के सभी प्रबंधकों से कहा है कि वे अपनी टीम के सदस्यों को अपने काम के रिस्क पर वर्क फ्रॉम होम की मंजूरी दें सकते हैं। एलन मस्क ने अपने कर्मचारियों को एक ईमेल में दूरस्थ कार्य के संबंध में कहा कि अगर उनका प्रबंधक यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी लेते हैं कि एक कर्मचारी कंपनी के लिए उत्कृष्ट योगदान दे रहा है तो वह उन्हें जॉब रिस्क पर वर्क फ्रॉम होम की मंजूरी दे सकते हैं। इसके साथ मस्क ने यह भी कहा कि कर्मचारी को साप्ताहिक, या फिर कम से कम महीने में एक बार कंपनी के काम से ऑफिस में आना होगा।
Twitter
अंग्रेजी वेबसाइट द वर्ज के अनुसार, एलन मस्क ने यह भी कहा कि कोई मैनेजर कर्मचारियों को लेकर इससे जुड़े विषयों पर झूठा दावा करता पाया जाता है तो उसे कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। मस्क ने ट्विटर पर कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम से संबंधित कंपनी की नीतियों को साफ कर दिया। आपको बता दें कि,ट्विटर के मालिक एलोन मस्क माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के कर्मचारियों और ठेकेदारों की छंटनी कर रहे हैं।
मस्क ने कहा कि कोई ऐसा कर्मचारी जिसके पास घर से काम करने का वास्तविक कारण है तो वह आगे सशर्त काम को जारी रख सकता है। मस्क ने कहा कि अगर कर्मचारी का मैनेजर यह पुष्टि करता है कि आप घर पर रहकर कंपनी के लिए अच्छा काम कर रहे हैं तो आपको काम करने दिया जाएगा। द वर्ज ने बताया कि 10 नवंबर को दूरस्थ कार्य के संबंध में मस्क ने लिखा, 'प्रबंधक समीक्षा और अनुमोदन के लिए उन्हें अपवाद सूची भेजें।'
लेकिन अब मस्क का हालिया ईमेल बताता है कि कोई भी प्रबंधक जो किसी दूरस्थ कर्मचारी के अच्छे कामों की झूठी पैरवी करता हुआ पाया जाता है, उसे तुरंत कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। आपको बता दें कि कुछ महीने पहले एलन मस्क ने ट्विटर के कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम को समाप्त कर दिया था। कर्मचारियों को किसी भी दूरस्थ कार्य का लाभ उठाने के लिए प्रति सप्ताह कम से कम 40 घंटे काम करने के लिए कहा गया था।