कौन कितने पानी में : पाकिस्तानी गैंगस्टर ने लॉरेंस बिश्नोई को दी धमकी
भारत
RP Raghuvanshi
08 Sep 2025 01:32 PM
भारत
RP Raghuvanshi
08 Sep 2025 01:32 PM
भारत और पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में दोस्ती से दुश्मनी की कहानी अब खुलकर सामने आई है। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने लॉरेंस बिश्नोई को सीधे धमकी दी है। भट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा कि अगर लॉरेंस अपने गुंडे भेजकर मेरे ठिकाने पर हमला करने की फिराक में है, तो मैं उसे जवाब देने के लिए तैयार हूं। भट्टी ने वीडियो में साफ कहा, मैं कोई सिद्धू मूसेवाला नहीं हूं। मेरी दोस्ती देखी, अब मेरी दुश्मनी भी देखो। अगर मुझे छुआ, तो परिणाम भुगतोगे। इस दौरान उन्होंने लॉरेंस को चुनौती दी और कहा कि भारत आने पर साफ हो जाएगा कि कौन वास्तव में बड़ा गैंगस्टर है। Underworld :
दोनों गैंगस्टरों की दोस्ती दुश्मनी में बदली
यह मामला तब और गंभीर हो गया जब भट्टी ने दावा किया कि लॉरेंस ने उसके फ्लैट के बाहर अपने गुंडे भेजे थे। वीडियो में दिखाया गया शख्स, जो भट्टी के अनुसार लॉरेंस का आदमी था, फ्लैट के बाहर मौजूद था। भट्टी ने मौके पर खुद जाकर वीडियो बनाया और लारेंस को धमकी भरे संदेश भेजे। दोनों गैंगस्टरों की दोस्ती का खुलासा साल 2024 में तब हुआ था, जब लॉरेंस और शहजाद की वीडियो कॉल वायरल हुई थी। उस समय भट्टी ने लॉरेंस को अपना भाई बताते हुए कहा था कि उसके लिए जान भी हाजिर है। मगर अब दोस्ती टूट चुकी है और दुश्मनी पूरी तरह सार्वजनिक हो चुकी है।
शहजाद भट्टी पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड से जुड़ा हुआ है
शहजाद भट्टी पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड से जुड़ा है और लगातार सोशल मीडिया पर हथियार और भड़काऊ वीडियो डालता रहा है। पंजाब में उसके निर्देश पर हुए ग्रेनेड हमलों के बाद पंजाब पुलिस ने उसका इंस्टाग्राम अकाउंट बैन कर दिया था। इसके अलावा भट्टी ने वीडियो में 5 करोड़ रुपये की मांग भी की और पुर्तगाल में लॉरेंस गैंग से हुई फायरिंग की घटना का जिक्र कर यह साफ कर दिया कि भारत में गैंगवार फिर से उभर रही है।