Advertisement
Advertisement

Advertisement
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक व्यापार जगत को झकझोरते हुए भारत सहित 60 से अधिक देशों के निर्यात पर नया आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का ऐलान किया है। यह टैरिफ 7 अगस्त से प्रभाव में आएगा और इसमें भारत पर 25 प्रतिशत तथा पाकिस्तान पर 19 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है। ट्रंप ने गुरुवार देर रात इस बाबत कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए, जिसे वह वैश्विक व्यापार संतुलन की दिशा में “साहसिक सुधार” के रूप में पेश कर रहे हैं। Donald Trump
न्यूयॉर्क टाइम्स, सीबीएस और एनबीसी जैसी प्रमुख अमेरिकी मीडिया संस्थानों के अनुसार, यह नया टैरिफ 7 अगस्त की रात 12:01 बजे से लागू होगा। हालांकि, कनाडा पर ये शुल्क 1 अगस्त से ही प्रभावी हो गए हैं। कनाडा को अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (USMCA) के अंतर्गत कुछ रियायतें दी गई हैं, जिनकी वजह से उसका बड़ा हिस्सा टैरिफ से मुक्त रहेगा। नई सूची में उन देशों को भी शामिल किया गया है जिनके साथ अमेरिका के व्यापार समझौते या तो टूट चुके हैं या अब तक कोई समझौता हुआ ही नहीं। उदाहरण के तौर पर, सीरिया पर 41 प्रतिशत और म्यांमार व लाओस पर 40 प्रतिशत तक शुल्क लगाया गया है। कार्यकारी आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी देश पर 10 प्रतिशत से कम टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। Donald Trump
राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले 1 अगस्त से शुल्क लागू करने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में इसे 7 दिन के लिए टाल दिया गया ताकि सीमा शुल्क एजेंसियों को तैयारी का समय मिल सके। यह टैरिफ मूल रूप से ‘मुक्ति दिवस’ (Independence Day) पर घोषित किया गया था, लेकिन उस समय इसे 90 दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब जब यह आदेश लागू हो रहा है, तो इसमें करीब 70 देशों को शामिल किया गया है। बाकी देशों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत टैरिफ लागू किया जाएगा।
इस आदेश में कुछ देशों के टैरिफ पहले से घोषित दरों से कम रखे गए हैं। जैसे कि मेडागास्कर पर पहले जहां 47 प्रतिशत शुल्क लगाने की बात थी, अब उसे घटाकर 15 प्रतिशत किया गया है। वहीं स्विट्ज़रलैंड पर शुल्क 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 39 प्रतिशत कर दिया गया है।
एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, व्यापारिक साझेदारों को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है—
जिन देशों के साथ अमेरिका को व्यापार अधिशेष है, उन पर 10% शुल्क।
जिनसे घाटा कम है, उन पर लगभग 15%।
और जिनसे बड़ा व्यापार घाटा है, उन्हें उच्चतम दरों का सामना करना होगा।
कनाडा के उत्पादों पर शुल्क बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया गया है। ट्रंप प्रशासन ने मेक्सिको को 90 दिन की अतिरिक्त छूट दी है, जबकि चीन को 12 अगस्त तक समझौते के लिए अंतिम समयसीमा दी गई है, जिसे तीन महीने तक बढ़ाया जा सकता है।
कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर के बाद ट्रंप ने कहा, "जिन देशों ने अब तक अमेरिका के साथ व्यापार समझौता नहीं किया है, उनके लिए अब बहुत देर हो चुकी है। लेकिन अमेरिका बातचीत के लिए अब भी तैयार है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने बयान में कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप की व्यापार नीति ने अमेरिकी उत्पादों को 32 ट्रिलियन डॉलर की वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में अभूतपूर्व पहुंच दिलाई है, जिनकी कुल आबादी 1.2 अरब है। Donald Trump
Advertisement
Advertisement