
USA News : 18,000 cows killed in Texas explosion[/caption]
दूध निकालने के लिए गायों को बाड़े में बांधा गया था
पुलिस अधिकारी सल रिवेरा ने कहा- हमें आशंका है कि हादसा एक मशीन के ओवरहीट होने की वजह से हुआ। ज्यादा इस्तेमाल की वजह से मशीन गर्म हो गई होगी। इसके बाद मीथेन गैस निकलने लगी। इसकी वजह से विस्फोट हुआ होगा और गायों के लिए मौजूद चारे में आग लग गई होगी। काउंटी जज मैंडी गेफेलर ने कहा कि जब धमाका हुआ, तो दूध निकालने के इंतजार में गायें एक बाड़े में बंधी हुई थीं।
यहां 30 हजार से ज्यादा मवेशी
डिमिट के मेयर रोजर मालोन ने कहा कि ये हादसा दिल दहला देने वाला है। मुझे नहीं लगता कि इससे पहले यहां कभी ऐसा हुआ है। हम मामले की जांच करवा रहे हैं। साउथ फोर्क डेयरी फार्म टेक्सास के कैस्ट्रो काउंटी में स्थित है जो टेक्सास में सबसे ज्यादा डेयरी उत्पादक काउंटी में से एक है। टेक्सास की 2021 के डेयरी रिव्यू के मुताबिक, कैस्ट्रो काउंटी में 30 हजार से ज्यादा मवेशी हैं।
टेक्सास के एनिमल वेल्फेयर इंस्टीट्यूट ने कहा कि ये हादसा बेहद गंभीर है। हम इस पर नजर बनाए हुए हैं। हमें उम्मीद है कि बाकी डेयरी फार्म के मालिक इससे सबक लेकर अपने बाड़ों में जरूरी सुरक्षा उपायों को अपनाएंगे।
[caption id="attachment_82127" align="aligncenter" width="816"]
USA News : 18,000 cows killed in Texas explosion[/caption]