USA News : अमेरिका ने कहा कि भारत के चुनाव में दखल का तो सवाल ही नहीं
USA News
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 03:14 AM
USA News : अमेरिका ने साफ कर दिया है कि भारत के चुनाव में अमेरिका के दखल का सवाल ही नहीं उठता है। इससे पहले रूस ने बड़ा आरोप लगाया था। रूस का आरोप था कि अमेरिका भारत के चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है। यह भी कहा था कि अमेरिका का यह प्रयास एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। अब रूस के आरोप पर अमेरिका ने बड़ा बयान दे दिया है। USA News
हम कहीं नहीं देते चुनाव में दखल।
आपको बता दें कि अमेरिका ने रूस के उन आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि भारत में हो रहे चुनावों में अमेरिका दखल कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, हम न तो भारत, न दुनिया में कहीं भी चुनावी दखल करते हैं। भारत की जनता वहां के चुनाव का फैसला करेगी, हम कतई नहीं। दरअसल, रूसी विदेश मंत्रालय सिंह कहा, की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने भान में भी मॉस्को में कहा था कि भारत के घरेलू मामलों और मौजूदा चुनावों में नाव अमेरिका दखल दे रहा है। भारत में खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या-योजना को लेकर भारतीय सरकारी कर्मी पर लगे आरोप पर जखारोवा ने कहा था कि अमेरिका में नई दिल्ली के विरुद्ध निराधार आरोप लगाता रहता है। इस पर मिलर उत्तर देने से बचते नजर आए।
सीमा की है पूरी जानकारी
अमेरिका विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू किलर ने यह भी कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बलों (बीएसएफ) की कार्रवाई संबंधी रिपोर्टों से अमेरिका अवगत है। उन्होंने कहा, दोनों देशों की सीमा सुरक्षा एजेंसियां आपसी संचार में हैं। मिलर का बयान उन मीडिया रिपोर्टों के संदर्भ में था जिनमें दावा किया गया है कि बीएसएफ ने 8 मई को पंचगढ़ के तेतुलिया उपजिला में दो बांग्लादेशियों को मार डाला।
USA News