USA News : एचएएल का बड़ा करार, लड़ाकू विमानों के इंजन के संयुक्त उत्पादन का समझौता
HAL's big deal, agreement for joint production of fighter aircraft engines
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:31 AM
वाशिंगटन। जीई एरोस्पेस ने बृहस्पतिवार को हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ भारतीय वायु सेना के हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए)-एमके-2 तेजस के जेट इंजन के संयुक्त उत्पादन के लिए समझौता किया। इस समझौते को मील का पत्थर माना जा रहा है।
अभी अमेरिका के दौरे पर हैं पीएम मोदी
इस समझौते की घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान हुई है। प्रधानमंत्री मोदी अभी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की यात्रा पर गए हैं। अमेरिकी कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस समझौते में जीई एरोस्पेस के एफ 414 इंजन के भारत में संयुक्त उत्पादन की संभावना शामिल है।
मजबूत रिश्तों के कारण संभव हुआ सौदा
जीई एरोस्पेस अमेरिकी सरकार के साथ इस उद्देश्य के लिए जरूरी निर्यात प्राधिकार प्राप्त करने के लिए काम करना जारी रखेगा। उसने एचएएल के साथ समझौता ज्ञापन को भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण तत्व बताया है। जीई एरोस्पेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा जीई के अध्यक्ष एच लॉरेंस कल्प जूनियर ने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता भारत और एचएएल के साथ हमारे दीर्घकालिक गठजोड़ के कारण संभव हुआ है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।