USA News : पीएम मोदी के संगीतमय स्वागत की तैयारी में जुटे भारतीय-अमेरिकी
Indian-Americans busy preparing for musical reception for PM Modi
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:00 AM
वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करने के बाद न्यूयॉर्क सिटी से अमेरिकी राजधानी पहुंचने पर पीएम नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए भारतीय-अमेरिकी नागरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे।
USA News
राजकीय भाज की मेजबानी करेंगे जो और जिल
प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं। वे 22 जून को मोदी के लिए राजकीय भोज की मेजबानी करेंगे। इस यात्रा के दौरान मोदी 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे। मोदी 23 जून को वाशिंगटन में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में समूचे देश से आए समुदाय के आमंत्रित नेताओं को भी संबोधित करेंगे।
एक हफ्ते से 160 कलाकार कर रहे हैं रिहर्सल
पिछले सप्ताह से 160 से अधिक कलाकार इसके लिए अभ्यास कर रहे हैं, जो 15 भारतीय राज्यों की संस्कृति को दर्शाते कम से कम 25 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन करेंगे। इनमें से अधिकांश भारत की विविध समृद्ध संस्कृति को दर्शाती नृत्य, गीत और संगीतमय प्रस्तुति होंगी।
फ्रीडम प्लाजा में जमा होने की योजना बना रहे हैं भारतीय अमेरिकी
प्रधानमंत्री के आगमन पर कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक व्हाइट हाउस के पास विलार्ड होटल के सामने ऐतिहासिक फ्रीडम प्लाजा में आयोजित किया जाएगा। भारतीय अमेरिकी बड़ी संख्या में फ्रीडम प्लाजा में इकट्ठा होने की योजना बना रहे हैं जो ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष के साथ और तिरंगा लहराते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।