USA News : अब न्यूयॉर्क स्टेट में होगी दीपावली और चंद्र नववर्ष पर छुट्टी
Now Diwali and Lunar New Year will be holiday in New York State
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:41 AM
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में अब दीपावली और चंद्र नववर्ष पर अवकाश संघीय अवकाश होगा। इस बाबत असेम्बली में एक विधेयक पारित होने की उम्मीद है। इसी के साथ राज्य में इन त्योहारों पर औपचारिक अवकाश घोषित होने के कई विधायकों के वर्षों से जारी प्रयास सफल हो जाएंगे।
न्यूयॉर्क की समृद्ध एवं विविध संस्कृति को मान्यता देना महत्वपूर्ण
असेम्बली के स्पीकर कार्ल हेस्टी ने एक बयान में कहा कि न्यूयॉर्क की समृद्ध एवं विविध संस्कृति को मान्यता देना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसलिए असेम्बली का हमारे विधायी सत्र के बंद होने से पहले न्यूयॉर्क राज्य में चंद्र नव वर्ष और दीपावली पर छुट्टियां घोषित करने का इरादा है। हम हितधारकों के साथ इस बात को लेकर चर्चा जारी रखेंगे कि इससे स्कूल के वार्षिक कैलेंडर में क्या बदलाव होगा।
आठ जून को मुहर लगने की उम्मीद
इस संबंध में विधेयक पर विधायी सत्र के अंतिम दिन यानी आठ जून को फैसला होने की उम्मीद है। अगर इस विधेयक पर मुहर लग जाती है तो न्यूयार्क राज्य में इन त्योहारों पर अवकाश घोषित कर दिया जाएगा।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।