USA News : हिन्दुओं को अलग-थलग करने की कोशिश के खिलाफ निकाली रैली
Rally against attempts to isolate Hindus
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:14 AM
वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया में जातिगत भेदभाव पर प्रतिबंध लगाने के लिए विधेयक पेश करने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी की सीनेटर के खिलाफ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों ने शांतिपूर्ण रैली की।
USA News
स्टेट सीनेटर आइशा वहाब ने 22 मार्च को पेश किया था विधेयक
स्टेट सीनेटर आइशा वहाब ने 22 मार्च को यह विधेयक पेश किया था। विधेयक पारित होने पर अमेरिका का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य कैलिफोर्निया जाति-आधारित पूर्वाग्रह को खत्म करने वाला देश का पहला राज्य बन सकता है। वहाब राज्य के सदन के लिए चुनी गईं पहली मुस्लिम एवं अफगानिस्तानी अमेरिकी हैं।
‘कोलेशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (सीओएचएनए) ने एक शांतिपूर्ण रैली का आयोजन किया। इसमें शामिल लोगों ने कहा कि सीनेटर वहाब द्वारा पेश किया गया कानून हर जाति, धर्म और वंश के लोगों के लिए समानता और न्याय के मौलिक सिद्धांतों के खिलाफ है। फ्रेमोंट शहर के निवासी एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कार्यरत हर्ष सिंह ने कहा कि यह विधेयक हिंदुओं और एशियाई मूल के लोगों के खिलाफ पूर्वाग्रह उत्पन्न करता है, जो नफरत को बढ़ाएगा और उनके बच्चों को निशाने पर लाएगा।
USA News
हिंदुओं को अलग-थलग न करें सदन के सदस्य
कानून के खिलाफ पोस्टर और बैनर प्रदर्शित करते हुए, प्रदर्शनकारियों ने कैलिफोर्निया में सदन के सदस्यों से अपील की कि वे हिंदुओं को अलग-थलग न करें या यह न मान लें कि वे केवल अपने जन्म के कारण दमनकारी कृत्यों के दोषी हैं। इन लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से सीनेटर वहाब के कार्यालय के सामने रैली निकाली और कहा कि कानून एसबी-403 कैलिफोर्निया में ‘जाति’ को एक संरक्षित श्रेणी के रूप में जोड़ने का प्रस्ताव करता है। उन्होंने कहा कि यह अप्रमाणित और पक्षपाती आंकड़ों पर आधारित है, जो दक्षिण एशियाई लोगों के साथ-साथ जापानी, अफ्रीकी तथा दक्षिण अमेरिकी समुदायों के अश्वेत लोगों को लक्षित करता है।
दक्षिण एशियाई लोगों के नागरिक अधिकार का होगा उल्लंघन
सीओएचएनए के अनुसार, अगर यह विधेयक पारित हो जाता है, तो यह दक्षिण एशियाई और अन्य अश्वेत लोगों के नागरिक अधिकारों का उल्लंघन होगा। उन्हें समान सुरक्षा तथा उचित प्रक्रिया से वंचित करेगा। गौरतलब है कि ऐसा ही एक कानून सिएटल में भी लागू किया गया है। वह जाति आधारित भेदभाव को प्रतिबंधित करने वाला अमेरिका का पहला शहर है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।