USA News : भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर काम जारी रखेंगे : व्हाइट हाउस
Will continue to work on bilateral relations with India: White House
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2025 06:18 PM
वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के बीच व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका की तरह ही भारत भी एक विविधतापूर्ण लोकतंत्र है। दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों पर काम करना जारी रखेंगे।
USA News
तीन दिन की राजकीय यात्रा पर अमेरिका में हैं मोदी
प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21 से 24 जून तक अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं। बाइडन दंपती 22 जून को मोदी के लिए राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। प्रधानमंत्री 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे।
कठिन है लोकतंत्र की राह
सामरिक संवाद के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा संयोजक जॉन किर्बी ने संवाददाताओं से कहा कि लोकतंत्र की राह कठिन है। हम इस बात को जानते हैं। हमने इस देश में इसका अनुभव किया है। यह कठिन है, आपको इस पर काम करना होता है। उन्होंने कहा कि भारत एक विविधतापूर्ण लोकतंत्र है। वे भी इस पर काम कर रहे हैं। किसी भी लोकतंत्र ने किसी भी नियत समय में संपूर्णता हासिल नहीं की।
USA News
अधिक पूर्णता प्राप्त करना ही लोकतंत्र का विचार है
किर्बी ने कहा कि लोकतंत्र का विचार यह होता है कि आप अधिक से अधिक पूर्णता प्राप्त करने का प्रयास करें और इसलिए हम दुनिया के दो विविधतापूर्ण, मजबूत एवं प्रभावशाली लोकतंत्र के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर काम करना जारी रखेंगे, ताकि हमारे रिश्ते और बेहतर हो सकें। इसका अर्थ यह है कि ऐसा करते हुए हम संवाद भी करेंगे और इस दौरान हमारे बीच, हमारे मित्रों तथा हमारे सहयोगियों के बीच कुछ असहज संवाद भी हो सकते हैं।
जब आप सहयोगी होते हैं, मित्र होते हैं
किर्बी ने कहा कि आप ऐसा ही करते हैं। जब आप सहयोगी होते हैं, मित्र होते हैं, तब आप असहज मुद्दों पर भी बात करते हैं। एक सवाल के जवाब में किर्बी ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन दुनिया में जहां भी जाते हैं, जिस नेता से भी बात करते हैं, वे मानवाधिकारों के बारे में अपनी चिंताओं को जरूर व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार (बाइडन) प्रशासन की विदेश नीति का बुनियादी तत्व है और आप निश्चित तौर पर यह उम्मीद कर सकते हैं कि राष्ट्रपति इसके बारे में अपनी चिंताएं जाहिर कर सकते हैं, जैसा कि वे हमेशा करते आए हैं।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।