USCIS - एच-1बी वीजा कैप वित्त वर्ष 2024 की सीमा पूरी, सफल आवेदको को मिली सूचना
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:18 PM
अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (U.S. Citizenship and Immigration Services, USCIS) ने घोषणा की है कि अक्टूबर महीने में शुरू हो रहे वित्तीय वर्ष 2024 (Financial Year 2024) के लिये एच-1बी वीजा (H- 1B Visa) की सीमा पूरी हो गई है और सभी सफल आवेदकों को इसके बारे में सूचित भी कर दिया गया है। गौरतलब है फाइनेंसियल ईयर 2024, h-1B संख्यात्मक आवंटन कैंप के लिए पर्याप्त मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्रेशन (Electronic Registration) हुए थे। जिनमें से पूरी जांच के बाद आवेदकों का चुनाव किया गया है।
अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (U.S. Citizenship and Immigration Services, USCIS) के मुताबिक H-1B वीजा के लिए हुए सभी रजिस्ट्रेशन में से पूरी जांच के बाद उन लाभार्थियों का चयन किया गया है जो एच-1बी कैप-विषय याचिका (H-1B Cap-subject petition) दायर करने के पात्र हैं , और सफल लाभार्थियों को एच-1बी कैप-विषय याचिका (H-1B Cap-subject petition) दायर करने के लिए सूचित कर दिया गया है।
H-1B श्रेणी के लिए निर्धारित सीमा है 65000-
अमेरिकी कांग्रेस ने H-1B श्रेणी के लिए वर्तमान वार्षिक नियमित सीमा 65000 निर्धारित की है जिनमें 6800 वीजा यूएस-चिली और यूएस- सिंगापुर ओपन ट्रेड समझौते को लागू करने वाले कानून की शर्तों के तहत अलग रखे गए हैं।
इस प्रकार काम करता है एच-1बी कैप (H-1B Cap)-
अमेरिका में एच - 1बी कैप (H- 1B Cap) के तहत हर साल काम करने वाले अधिकृत विदेशी श्रमिकों की मात्रा तय की गई है। यह एक संख्यातमक सीमा है, जो 1990 के (Immigration act 1990) के तहत बनाया गया था। इस एक्ट के अंतर्गत अमेरिकी नियोक्ता (American employer) और गैर अप्रवासी वीजा प्रतिभागियों (Nonimmigrant visa participants) को रोजगार की अनुमति दी जाती है। इसके अंतर्गत आईटी (IT), वित्त (Finance), इंजीनियरिंग (Engineering) जैसे सेक्टर के कर्मचारी शामिल होते हैं।