आखिर क्या है 'फ्रिज सिगरेट' का राज? जिसकी लत में बौरा रहे हैं Gen-Z
भारत
चेतना मंच
29 Jul 2025 10:13 PM
जेनरेशन जेड यानी आज के युवाओं के बीच एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। तेजी से वायरल हो रहे इस ट्रेंड का नाम डाइट कोल्ड ड्रिंक्स है। ताज्जुब की बात तो ये है कि अधिकतर युवा इस बात को जानते हैं कि ये ड्रिंक्स पूरी तरह हेल्दी नहीं हैं फिर भी इसका नशा ऐसा है कि हर फ्रिज में इसकी कैन मौजूद रहती है। कुछ लोग तो इसे मजाक में फ्रिज सिगरेट तक कहने लगे हैं। आज के युवाओं को जब भी थकान हो, मूड ऑफ हो या ब्रेक चाहिए हो तो वह एक ठंडी डाइट ड्रिंक हाथ में ले लेते हैं। लेकिन अब सवाल ये है कि क्या ये आदत वाकई इतनी मासूम है जितनी दिखती है? चलिए जानते हैं क्यों बढ़ रही है ये लत और इसके पीछे के साइंटिफिक फैक्ट्स क्या हैं। Diet Cold Drinks Obsession
भारत में बूम पर है सॉफ्ट ड्रिंक्स का बिजनेस
भारत में सॉफ्ट ड्रिंक्स का बाजार 2022 में लगभग 18.25 अरब डॉलर का था और ये हर साल लगभग 20% की दर से बढ़ रहा है। अनुमान है कि 2027 तक यह आंकड़ा 49.34 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। डाइट कोल्ड ड्रिंक्स में चीनी नहीं होती और कैलोरी भी कम होती है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि ये हेल्दी है। इसमें एस्पार्टेम और एसेसल्फेम पोटैशियम जैसे आर्टिफिशियल स्वीटनर मिलाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म, गट हेल्थ और शुगर क्रेविंग पर असर डाल सकते हैं। WHO के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति 70 किलो वजन होने पर दिन में 9-14 कैन तक डाइट ड्रिंक पी सकता है तभी नुकसानदेह सीमा पार होगी। लेकिन सवाल ये नहीं कि कितना पीना सुरक्षित है।
डाइट कोल्ड ड्रिंक और ब्रेन केमिस्ट्री
कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि डाइट ड्रिंक की आवाज, ठंडी कैन की फीलिंग और मीठा स्वाद, ब्रेन में डोपामिन रिलीज करता है जो एक तरह का अच्छा लगने वाला न्यूरोकेमिकल है। इसलिए लोग थकान या स्ट्रेस में इसकी ओर भागते हैं जैसे कोई कॉफी या सिगरेट लेता है। हालांकि इसका असर निकोटीन जितना स्ट्रॉन्ग नहीं होता। अगर आप कभी-कभार एक कैन पीते हैं तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन अगर हर मूड स्विंग, स्ट्रेस या ब्रेक का हल सिर्फ डाइट ड्रिंक है तो ये लत बन चुकी है और जब आदत, आपके मूड और दिनचर्या को कंट्रोल करने लगे तो ये आपकी मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए खतरे की घंटी है।
अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो नीचे दिए ऑप्शंस को आजमाएं।
स्पार्कलिंग वॉटर (बिना शक्कर वाला)।
कोम्बुचा (फर्मेंटेड हेल्दी ड्रिंक)।
हर्बल आइस्ड टी।
गहरी सांसें, छोटी वॉक और स्ट्रेचिंग
इसके अलावा डॉक्टरों की मानें तो आपको रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे न केवल आपका मूड बेहतर होता है बल्कि आपका स्वास्थ्य भी सही रहता है। साथ ही कोल्ड ड्रिंक की क्रेविंग भी घटा सकती है।