Women's World Cup : ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को महिला टी20 विश्व कप में 97 रन से रौंदा
Australia crushes New Zealand by 97 runs in Women's T20 World Cup
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:55 PM
एलीसा हीली ने 55 रन की पारी खेली, जो 2020 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल के बाद उनका इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। कप्तान मेग लेनिंग ने 41, जबकि एलिस पैरी ने 40 रन का योगदान दिया। इससे ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 173 रन का स्कोर खड़ा किया।
पार्ल (दक्षिण अफ्रीका)। ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 विश्व कप में खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए यहां न्यूजीलैंड पर 97 रन की एकतरफा जीत दर्ज की।
एलीसा हीली ने 55 रन की पारी खेली, जो 2020 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल के बाद उनका इस प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। कप्तान मेग लेनिंग ने 41, जबकि एलिस पैरी ने 40 रन का योगदान दिया। इससे ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 173 रन का स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली ही गेंद पर सूजी बेट्स का विकेट गंवा दिया, जिससे टीम पूरी पारी के दौरान कभी नहीं उबर पाई और अंतत: 14 ओवर में सिर्फ 76 रन पर ढेर हो गई।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।