रूस के लापता विमान का मिला मलबा, 50 यात्री थे सवार
International News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:39 PM
International News: रूस के अंगारा एयरलाइंस का एक यात्री विमान अचानक रडार से गायब हो गया है। इस विमान में 50 यात्री सवार थे जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा चालक दल के छह सदस्य भी विमान में मौजूद थे। विमान रूस के अमूर क्षेत्र में उड़ान के दौरान लापता हो गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह टिंडा एयरपोर्ट के पास हुआ जहां विमान को लैंड करना था। लेकिन टिंडा पहुंचने से पहले ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया।
एन-24 सीरीज का विमान था
रूसी सरकारी एजेंसी TASS के अनुसार, लापता विमान AN-24 सीरीज का था जिसे अंगारा एयरलाइंस संचालित कर रही थी। विमान की तलाश के लिए आपातकालीन एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और इलाके में बड़े स्तर पर खोज अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि अंगारा एयरलाइंस के विमान एएन-24 पहले भी हादसों में शामिल रह चुके हैं। करीब दो महीने पहले ही इसी प्रकार के एक विमान में लैंडिंग के दौरान आग लग गई थी। घटना किरेन्स्क एयरपोर्ट पर हुई थी, जहां लैंडिंग के वक्त विमान का फ्रंट नोज टूट गया था और रनवे पर चिंगारी भड़क उठी थी। हालांकि उस समय सभी यात्री सुरक्षित रहे थे।
अंगारा एयरलाइंस रूस की एक क्षेत्रीय विमान सेवा कंपनी है, जिसकी स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी। यह Eastland Group का हिस्सा है और मुख्य रूप से साइबेरिया व रूस के आंतरिक हिस्सों में उड़ानें संचालित करती है। इसका मुख्यालय इरकुत्स्क एयरपोर्ट पर स्थित है, जहां से विमान रखरखाव और ग्राउंड संचालन का काम किया जाता है। वर्तमान में अंगारा एयरलाइंस के पास कुल 32 विमानों का बेड़ा है, जिसमें AN-148, AN-24, AN-26-100, AN-2 विमान और MI-8 हेलीकॉप्टर शामिल हैं। अभी तक विमान का कोई सुराग नहीं लग पाया है। रडार से संपर्क टूटने के बाद आपातकालीन एजेंसियां एक्टिव मोड में हैं। यात्रियों की सलामती को लेकर चिंता बनी हुई है।