IPL 2023: बैंगलोर ने जीता मुकाबला, मुंबई को 8 विकेट से हराया
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:43 AM
IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया है। मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 171 रनों का स्कोर बनाया था । वहीं दूसरी तरफ आरसीबी की टीम ने 16.2 ओवर में 172 बनाकर मैच जीतने में कामयाब रही।
IPL 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम ने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है। मुंबई के खिलाफ मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया था जो उनके लिए काफी बेहतर साबित हुआ।
रामजन्म भूमि परिसर समेत महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से तैनात होंगी BDDS टीमें
तिलक वर्मा ने संभाली पारी
हालांकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए तिलक वर्मा ने टीम की पारी को संभालाा जिसकी वजह से टीम का स्कोर 20 ओवर में 171 रन हो पाया। तिलक ने अपनी 84 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 46 गेंद का सामना करते हुए 9 चौके और 4 छक्के भी शामिल हैं।
कर्ण शर्मा ने लिए 2 विकेट
आरसीबी के लिए गेंदबाजी में कर्ण शर्मा ने सबसे अधिक दो विकेट लिया था। इसके अलावा मोहम्मद सिराज, रीस टॉपली, आकाश दीप, हर्षल पटेल और माइकल ब्रेसवेल के खाते में भी एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। डुप्लेसिस के साथ कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़ा। कोहली का आईपीएल में यह 50 अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी टीम के लिए 43 गेंद में नाबाद 73 रन बनाया था। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके भी शामिल है।